Sunday

समसामयिकी नवम्बर-दिसम्बर २०१२
राष्ट्रीय घटनाक्रम
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी आन्दोलन चलाने वाले समाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने अपने राजनीतिक संगठन का नाम “आम आदमी पार्टी” रखा |
  • इंटरसेप्टर मिसाइल “अस्त्र” का परिक्षण ओड़िसा के चांदीपुर द्वीप में किया गया |
  • केंद्र सरकार ने “आम आदमी बीमा योजना”“जनश्री बीमा योजना” को सेवाकर के दायरे से बाहर किया |
  • योजना आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष २००६-२०१० के बीच सर्वाधिक विकास दर प्राप्त करने वाला राज्य बिहार है | 
  • कृषि वैज्ञानिक केवी प्रभु और अशोक कुमार सिंह को वर्ष 2012 के बोरलॉग पुरस्कार के लिए चुना गया |
  • साइरस मिस्त्री को टाटा समूह का नया चेयरमेन बनाया गया | वे रतन टाटा का स्थान लेंगे |
  • भारत और मालदीव के बीच बेलगाम (कर्नाटक) में संपन्न चौथे सैनिक युद्धाभ्यास को “इकेर्विन-२०१२” नाम दिया गया |
  • भारत के प्रथम तटरक्षक स्टेशन आई.सी.जी.एस मायाबुंदर को उत्तरी अंडमान द्वीप के समीप स्थापित किया गया |
  • निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी ने मोबाइल फोन के जरिए हिन्दी में बैंकिंग सेवाएं प्रारंभ की |
  • प्रसिद्द गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम के जन्मदिन 22 दिसंबर को “राष्ट्रीय गणित दिवस” घोषित किया गया |
  • राज्यसभा ने अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों को सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण देने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक (117 वां) पारित किया |
  • अरब सागर पर भारत-रूस के बीच नौसैनिक युद्धाभ्यास को “इंद्र” नाम दिया गया |
  • दीपिका पल्लिकल (स्क्वाश खिलाडी) विश्व स्क्वाश रैंकिंग के टॉप टेन में स्थान बनाने वाली प्रथम भारतीय महिला बनी |
  • शतरंज खिलाडी “विदित संतोष गुजराती” भारत के ३०वें ग्रैंड मास्टर बने |
  • भारत के १३वें प्रधानमंत्री इन्द्रकुमार गुजराल का निधन हुआ उनका अंतिम संस्कार स्मृति स्थल में किया गया | उनकी आत्मकथा “Matters of Discretion: An Autobiography” है |
  • राज्यों की वित्तीय स्थिति पर योजना आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट  में ११वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान सिक्किम की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की विकास दर सर्वाधिक ३१.६ % रही | २२.९ % जीएसडीपी विकास दर के साथ गोवा दूसरे और २१.९ % वृद्धि दर के साथ बिहार तीसरे स्थान पर है |
  • दक्षिण गुजरात में सतीपती सम्प्रदाय कहलाने वाले जनजातीय समुदाय के लोगों का नाम वर्ष २०१२ के राज्य विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में पहली बार शामिल किया गया | यह सम्प्रदाय अब तक प्रशासन से सम्बद्ध होने से इनकार करता रहा है |
  • भारत की महिला अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर करनाल (हरियाणा) में मेडिकल कालेज की स्थापना की गई |
  • ऊषा (USHA-Urban Social Health Activists) कार्यकर्त्ता शहरी गरीब क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए कार्य करेंगे | इनपर एक निर्धारित संख्या में घरों की जिम्मेदारी होगी |
  • महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध व छेड़खानी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए असम सरकार ने “वीरांगना” नाम से विशेष महिला पुलिस बल का गठन किया |
  • दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पैरा मेडिकल की छात्रा की सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में निधन हो गया | घटना की जांच के लिए एक सदस्यीय “उषा मेहरा आयोग” का गठन किया गया |
  • दिल्ली के समूह गैंगरेप के बाद ३ सदस्यीय “जस्टिस वर्मा आयोग” का गठन किया गया जिसने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के उपाय के सम्बन्ध में अपने सुझाव दिए |
  • भारत में प्रथम “महिला हाट” नई दिल्ली में लगाया गया जिसमे महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित हस्तकरधा उत्पाद, फेब्रिक और आर्टक्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाईं गई |
  • व‌र्ल्ड जस्टिस द्वारा रूल ऑफ लॉ इंडेक्स २०१२ द्वारा न्याय दिलाने के मामले में ९७ देशों की सूची में भारत को ७८वां स्थान मिला |
  • मोहन बगान क्लब के “सैयद रहीम नबी” को आल इंडिया फूटबाल फेडरेशन द्वारा वर्ष २०१२ के लिए “प्लेयर ऑफ़ द ईयर २०१२” का ख़िताब दिया गया |
  • भारतीय भाषा महोत्सव का आयोजन नवम्बर २०१२ में दिल्ली में किया गया इसका नाम “समन्वय” रखा गया था |
  • दूसरा अंतरराष्ट्रीय बाल फ़िल्म महोत्त्सव पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राजन खोसा की फ़िल्म गट्टू के प्रदर्शन के साथ संपन्न |
  • विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर २०१२ के रूप में पाली उमरीगर पुरूस्कार दिया गया |
  • अभय सिंह चौटाला, भारतीय मुक्केबाजी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने | राजनीतिक प्रभाव और चुनाव में धांधली के चलते अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी संघ (आईएबीएफ) को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया |
  • ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल (टीआईआई) द्वारा जारी भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (सीपीआई) में 176 देशों में भारत 94वें स्थान पर है |
  • ३रे विश्व कप कबड्डी का आयोजन भटिंडा (पंजाब) में किया गया | भारत ने पाकिस्तान को हराकर विश्व विजेता का ख़िताब जीता |
  • रवीन्द्र जडेजा प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में तीन तिहरे शतक लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के आठवें बल्लेबाज बने |
  • भारत की 1600 किलोमीटर लंबी पश्चिमी घाट पर्वतीय श्रृंखला को संयुक्त राष्ट्र की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया |
  • “प्रोजेक्ट लक्ष्य” एल.पी.जी गैस की अबाधित सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए इस प्रोजेक्ट को तेल एवं पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किया गया है |
  • आलोक जोशी को भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का निदेशक और सैयद आसिफ इब्राहीम को इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) का निदेशक नियुक्त किया गया | आसिफ इब्राहीम इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख बनने वाले पहले मुस्लिम हैं |
  • इंदिरा गाँधी अन्तराष्ट्रीय शांति, निःशस्त्रीकरण एवं विकास पुरुस्कार २०११ ब्राजील के राष्ट्रपति “लुई लूला डी सिल्वा” को प्रदान किया गया | वर्ष २०१२ के लिए यह पुरूस्कार लाइबेरिया की महिला राष्ट्रपति “एलेन जोनसन सरलीफ” (नोबल पुरुस्कार-२०११ के विजेता) को देने की घोषणा हुई |
  • भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) विनोद राय को दूसरी बार वर्ष 2013 हेतु संयुक्त राष्ट्र के बाहरी लेखा परीक्षकों के पैनल (यूएनपीईए) का  अध्यक्ष बनाया गया |
  • “नैना लाल किदवई”  को वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (फिक्की) का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया | वह फिक्की की अध्यक्ष निर्वाचित होने वाली पहली महिला है |
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मध्यप्रदेश की स्कूल शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीज की अध्यक्षता में दस सदस्यीय समिति का गठन किया. इस समिति का उद्देश्य देश में सामुदायिक कॉलेजों की स्थापना के लिए योजना तैयार करना है |
  • अभिनेत्री और भरतनाट्यम नृत्यांगना हेमा मालिनी को भारत मुनि सम्मान-२०१२ दिया गया |
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा “वरिष्ठ नागरिक आयोग” का गठन किया गया जो वरिष्ठ नागरिकों की समस्यायों एवं उनकी सुविधाओं में विस्तार के लिए अपनी अनुशंसा देगा |
  • सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस स्वतंत्र कुमार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष बनाया गया | पर्यावरण के क्षेत्र में त्वरित निराकरण के लिए इस ट्रिब्यूनल का गठन किया गया है इसका मुख्यालय नई दिल्ली में होगा |
  • सितारवादक पंडित रविशंकर  का चयन लाइफटाइम अचीवमेंट ग्रैमी पुरस्कार के लिए किया गया | वे लाइफटाइम अचीवमेंट ग्रैमी पुरस्कार के लिए चयनित प्रथम भारतीय हैं | उनकी आत्मकथा राग माला  और माई म्यूजिक माई लाइफ  है |
  • इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एजुके‌र्ट्स फॉर व‌र्ल्ड पीस (आईएईडब्ल्यूपी) द्वारा अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नबाम तुकी को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
  • शिक्षा के क्षेत्र में नोबल पुरुस्कार के रूप में प्रचलित “वाइस पुरुस्कार २०१२” महाराष्ट्र के माधव चव्हाण को दिया गया | उन्होंने अपने एन.जी.ओ “प्रथम” में माध्यम से मुंबई के स्लम एरिया में शिक्षा का विस्तार किया |
  • टैगोर शांति पुरुस्कार २०१२ : अरब देश के कवि डॉ. शिहाब घानेम को यह सम्मान एसियाटिक सोसाइटी द्वारा प्रदान किया गया |
  • ज्ञानपीठ पुरुस्कार २०११ : ओडिसी उपन्यासकार “प्रतिभा राय” को उनके साहित्यिक योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया |
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार २०११: फिल्मकार और शायर गुलजार को वर्ष २०११  के लिए इस पुरुस्कार से सम्मानित किया गया |
  • मूर्तिदेवी पुरुस्कार २०११: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक व सामाजिक चिन्तक “गुलाब कोठारी” को उनके विशिष्ट योगदान के लिए यह पुरुस्कार दिया गया |

अन्तराष्ट्रीय घटनाक्रम
  • चीन ने विश्व के सबसे लम्बे “हाई स्पीड रेल नेटवर्क” का प्रारंभ किया जो २२९८ कि.मी. की दूरी ८ घंटे में तय करते हुए राजधानी बीजिंग को गुआंगझाओ शहर से जोड़ेगा |
  • न्यूजीलैंड स्थित माउन्ट टोंगारिरो ज्वालामुखी के नवम्बर २०१२ में सक्रीय होने के बाद उसे फिल्म “लार्ड ऑफ़ रिंग्स” में फिल्माया गया | इस फिल्म ने कई अवार्ड जीते है |
  • वर्ष २०१२ में फिलीपिन्स में आए सबसे भीषण तूफान का नाम "बोफा” रखा गया |
  • रवांडा, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, लक्जमबर्ग और दक्षिण कोरिया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए अस्थायी सदस्य निर्वाचित किए गए |
  • संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन कांफ्रेंस-२०१२ का आयोजन दोहा में हुआ जिसमे क्योटो प्रोटोकाल को २०२० तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया |
  • कंजर्वेटिव नेता “शिंजो अबे” जापान के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए |
  • भारतीय मूल की डॉ. सविता हलाप्पनावर की चिकित्सा के दौरान आयरलेंड में मृत्यु हो गई | उनकी मृत्यु के बाद कई देशों ने आयरलेंड में गर्भपात के लिए बने कानून में संसोधन की मांग की |
  • झान जिनपिंग , कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ चाइना के महासचिव् चुने गए |
  • मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को यात्रा पर प्रतिबंध और अपने अधिकारों के दुरुपयोग के मामले में समन के आदेश का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया |
  • सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी ने अमेरिकी ऊर्जा कंपनी कोनोको फिलिप्स के कशगान तेल क्षेत्र (कजाखिस्तान) में हिस्सेदारी खरीदने का निर्णय लिया | यह ओएनजीसी का अब तक का सबसे बड़ा विदेशी सौदा होगा |
  • भारत और चीन ने रेलवे में तकनीक सहयोग के बारे में सहमति-पत्र पर २६ नवंबर २०१२ को हस्ताक्षर किए इसके तहत द्रुत गति रेल, भारी वस्तुओं की ढुलाई और रेलवे स्टेशनों के विकास सहित रेल तकनीक के विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढाया जायेगा |
  • आस्ट्रेलिया ने लगातार ५वें वर्ष “हॉकी चैंपियन ट्राफी २०१२” जीती |
  • चीन के नए वीजा प्रारूप में जारी नक़्शे को फिलिपीन्स ने अस्वीकार किया | इससे पूर्व वियतनाम ने भी चीन के दक्षिण सागर पर पूर्ण नियंत्रण वाले नक़्शे को अस्वीकार करते हुए मुहर लगाने से मना कर चुका है | भारत ने चीन के इन ई-पासपोर्ट में अरुणाचल प्रदेश व अक्शाई चीन को अपना हिस्सा बताने वाली मुहर लगाकर स्वीकृति दी है |
  • संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा फिलिस्तीन को गैर-सदस्यीय पर्यवेक्षक राष्ट्र का दर्जा दिया गया | इससे पूर्व यह दर्जा केवल “वेटिकन सिटी” देश को ही प्राप्त है | फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने महासभा में पूर्ण मान्यता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा माँगा है जो अभी प्राप्त नहीं हुआ है |
  • “हेडली एंड आई” नामक किताब के रचियेता हुसैन जैदी है | इस किताब में पाकिस्तानी मूल के अमरीकी नागरिक डेविड हेडली के कई रहस्यों को उजागर किया गया है |
  • अर्जेंटीना के फूटबाल खिलाडी “लिओनेल मेस्सी” ने एक वर्ष में सर्वाधिक ८६ गोल करने का विश्व रिकार्ड बनाया |
  • बारकोड पद्धति के अविष्कारक एन.जोसेफ वुडलैंड का दिसम्बर में निधन हो गया |
  • जर्मन फार्मूला वन रेसर “सेबेस्टियल बेटल” लगातार तीसरे वर्ष विश्व फार्मूला वन रेस के चैम्पियन बने |
  • उक्रेन की शतरंज खिलाड़ी अन्ना उशेनिना ने महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप २०१२ जीती |
  • तालिबान के खिलाफ देश के संघर्ष का प्रतीक बनी पाकिस्तानी किशोरी मलाला यूसुफजई को उसकी बहादुरी और स्वात की प्रतिकूल परिस्थितियों में महिलाओं की शिक्षा के लिए आवाज उठाने हेतु व‌र्ल्ड पीस एंड प्रॉस्पेरिटी फाउंडेशन के वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
  • तेरेजा फाज्क्सोवो (चेक गणराज्य) मिस अर्थ २०१२ चुनी गई |
  • मिस यूएसए “ओलिविया कल्पो” ने मिस यूनिवर्स 2012 का खिताब जीता |
  • म्यांमार के राष्ट्रपति थेन सिएन ने म्यांमार में 452 कैदियों को माफी देने की घोषणा की |
  • भारतीय मूल के एमी बेरा अमेरिकी कांग्रेस के लिए निर्वाचित हुए | अमेरिकी कांग्रेस के लिए निर्वाचित होने वाले वह भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति हैं |
  • रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और महात्मा गांधी के परपौत्र शांति गांधी को अमेरिका में कंसास स्टेट असेंबली का सदस्य निर्वाचित किया गया |
  • फ्रांस की पुलिस कमिश्नर मिरीले बैलेस्त्राजी को इंटरपोल का अध्यक्ष  निर्वाचित किया गया | वह इंटरपोल के प्रमुख पद पर चुनी जाने वाली विश्व की पहली महिला है |
  • उसेन बोल्ट (जमैका) को अन्तराष्ट्रीय एथलीट संघ द्वारा “वर्ल्डस प्लेयर ऑफ़ द ईयर २०१२” का ख़िताब दिया गया वही महिला एथलीट के रूप में “एलिसन फेलिक्स” को चुना गया |
  • अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को वर्ष २०१२ हेतु डब्ल्यूटीए प्लेयर आफ द ईयर चयनित किया गया | वह अब तक चार बार डब्ल्यूटीए पुरस्कार जीत चुकी हैं |
  • टाइम्स मैगजीन द्वारा अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को “पर्सन ऑफ़ द ईयर-२०१२” चुना गया |
  • सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर ने वर्ष २०१२ सत्र की आखिरी रेस ब्राजीलियन ग्रां प्री में भाग लेने के बाद इस खेल से संन्यास ले लिया |
  • यूरोपीय संघ (ईयू) को वर्ष 2012 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया |
  • “ज्वाक्विन बर्बोसा” ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में प्रथम अश्वेत न्यायाधीश बने |
  • विश्व ऊर्जा फोरम के सम्मेलन का आयोजन दुबई में किया गया | संयुक्तराष्ट्र की ओर से वर्ष २०१२ को सतत ऊर्जा वर्ष के रूप में मनाया गया और इसी उपलक्ष्य में विश्व ऊर्जा फोरम का यह सम्मेलन आयोजित किया गया |