Sunday


  • संपूर्ण क्रांति का नारा जय प्रकाश नारायण ने दिया |
  • राष्ट्रपति पद कि उम्मीदवारी हेतु कम से कम ५० प्रस्तावक सदस्य होने चाहिए |
  • राजा राम मोहन राय ने  आत्मीय सभा, वेदांत कालेज और ब्रम्ह समाज कि स्थापना |
  • खालसा पंथ कि स्थापना गुरु गोविन्द सिंह ने कि थी |
  • औरंगजेब को जिन्दा पीर कहा जाता है |
  • पांडिचेरी नगर कि स्थापना फ्रांसिस मार्टिन ने कि थी |
  • संविधान सभा कि अंतिम बैठक २४ जनवरी १९५० को हुई थी |
  • ग्रेट ब्रिटेन में शामिल देश- इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड, आयरलैंड है |
  • राष्ट्रीयआपात (अनु-३५२) के समय मौलिक अधिकार अनु- २० व २१ के प्रावधानों को हटाया नहीं जा सकता |
  • भारत में अनुच्छेद ३५२ के अंतर्गत राष्ट्रीय आपातकाल ३ बार १९६२, १९७१, और १९७५ में लगा |
  • जम्मू कश्मीर कि विधान सभा में न्यूनतम ४० से भी कम ३६ सदस्य है |
  • भारत में सर्वप्रथम जजिया कर ७१२ ईस्वी में सिंध प्रान्त में लगाया गया |
  • पूर्ण प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त देश का पहला गांव नीलाम्बर है |
  • अंग्रेजों के साथ सहायक संधि में हस्ताक्षर करने वाला प्रथम राज्य हैदराबाद था |
  • गुरु तेगबहादुर के हत्या औरंगजेब ने कराई थी |
  • प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी लुईस ब्राउन का जन्म इंग्लैंड में १९७८ को हुआ |
  • भारत परिषद का गठन १८५८ एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप किया गया |
  • भारतीय संविधान सभा में महिला सदस्य १२ थी |
  • भारतीय संसद में वर्ष २०२६ तक सीटों कि संख्या ५५२ ही रहेगी |
  • कांग्रेस ने १९२९ के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पारित किया |
  • उपप्रधानमंत्री के पद का प्रावधान संविधान में नहीं है |
  • प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा देने का प्रावधान अनुच्छेद ३५० में है |
  • स्टालिन पुरुस्कार पाने वाले प्रथम नागरिक सैफुद्दीन किचलू थे |
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तैयब थे |
  • हुएनसांग को तीर्थयात्रियों का राजा कहा जाता है..
  • भारत द्वारा प्रथम स्वनिर्मित लड़ाकू विमान एच.एफ.२४ मारुत है जिसे वायुसेना में १९६०-७० में सेवा के लिए शामिल किया गया था.

Monday

समसामयिक घटनाक्रम जनवरी २०१२


राष्ट्रीय घटनाक्रम 

v  भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए नये मानकों का निर्धारण किया गया | अब खेल सहित किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को यह पुरुष्कार दिया जा सकेगा | सर्वप्रथम भारत रत्न १९५४ में सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सी.वी.रमण और सी.राजगोपालचारी को प्रदान किया गया |
v  कुनो अभ्यारण्य (श्योपुर, मध्य प्रदेश) में अफ़्रीकी चीतों और एशियाई सिंहों को संरक्षित किया जायेगा | बिग कैट की चार प्रजातियां पाए जाने वाला विश्व का प्रथम अभ्यारण्य होगा |
v  राष्ट्रगान जन गण मन . . . के सौ वर्ष पूर्ण हुए | रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित यह गान सर्वप्रथम १९२७ के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था |
v  केन्द्र सरकार ने ओ.बी.सी के २७% आरक्षण के भीतर अल्पसंख्यकों को ४.५% आरक्षण करने का निर्णय लिया |
v  केरल को भारत का प्रथम पूर्ण बैंकिंग राज्य घोषित किया गया | अब राज्य के सभी परिवार बैंकिंग सुविधा से जुड गए है |
v  भारत का १,१६,००० वर्ग किलो.मी. का भू-भाग पाकिस्तान-चीन के कब्जे में है | लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में सरकार ने यह जानकारी दी |
v  तमिलनाडु-केरल के बीच विवादित मुल्लापेरियर बांध पर आधारित फिल्म डैम-९९९ को आस्कर के लिए भेजा गया |
v  उत्तर प्रदेश राज्य को ४ राज्यों में विभाजित करने के निर्णय को केन्द्र सरकार ने वापस किया |
v  राष्ट्रीय मोबिलिटी कार्ड योजना दिल्ली में प्रारंभ की गई | इसके तहत एक ही कार्ड के माध्यम से सार्वजानिक परिवहन प्रणाली का उपयोग किया जा सकेगा |
v  भारतीय थल सेना और वायुसेना ने मिलकर सुदर्शन शक्ति नामक युद्धाभ्यास बागुन्दी (राजस्थान) में किया गया | इस अभ्यास में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने युद्धक टैंक में बैठकर अवलोकन किया |
v  चुनाव आयोग ने पंजाब, उत्तराखण्ड, मणिपुर, गोवा और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जनवरी-फरवरी में करने का निर्णय लिया |
v  निम्बस द्वारा भारत में होने वाले क्रिकेट मैचों के प्रसारण का अधिकार, अनुबंध की शर्तों को पूरा न करने के कारण रद्द किया गया |
v  अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत की ४२% जनसँख्या प्रतिदिन १.२५ डालर (लगभग ६७ रुपये) ही कमा पाती है | रिपोर्ट के अनुसार भारत में आर्थिक समानता (अमीरी-गरीबी अंतर) बढ़ा है |
v  कैबिनेट ने खाद्य सुरक्षा बिल को मंजूरी दी | इसके तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो के आर्थिक कमजोर परिवारों को ३ रूपए किलो चावल और २ रुपये किलो गेहू दिया जायेगा |
v  १९९६ के दूरसंचार घोटाले के आरोपी तत्कालीन दूरसंचार मंत्री सुखराम को ३ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई |
v  अन्ना हजारे के जनआन्दोलन से बहुचर्चित लोकपाल बिल लोकसभा में पारित होने के बाद राज्यसभा में लंबित हुआ | सर्वप्रथम भ्रष्टाचार निवारण के उद्देश्य से लोकपाल बिल संसद में १९६८ में रखा गया था |
v  वैश्विक भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने वाली प्रमुख संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने १८३ देशों में से भारत को ९३वाँ स्थान मिला |
v  सुकना भूमि घोटाला (दार्जिलिंग) के आरोपी लेफ्टिनेंट जनरल अवधेश प्रकाश, कोर्ट मार्शल के बाद सेना से बर्खास्त किये गए |
v  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में विश्व की सबसे छोटी महिला के रूप में भारत की ज्योति आमगे का नाम दर्ज किया गया |
v  दिसंबर २०११ के आंकड़ों के अनुसार भारत का विदेशी कर्ज ३२६ अरब डालर का है |

आमिर खान : बाल अधिकारों पर कार्य करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनेस्को ने आमिर खान को ब्रांड एम्बेसडर बनाया |
सुनील छेत्री : भारत के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुने गए |
शान्ता सिन्हा : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष बनाये गए |
आनंद कुमार : बिहार में सुपर-३० कोचिंग के संस्थापक आनंद को
सावित्री जिंदल : प्रतिष्ठित फ़ोर्ब्स पत्रिका ने भारत की सर्वाधिक धनी महिला घोषित किया |
मंगू सिंह : दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया | वे ई.श्रीधरन का स्थान लेंगे |

अंतर्राष्ट्रीय
v  कनाडा ने जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित क्योटो प्रोटोकाल (जापान-१९९७) से हटने का निर्णय लिया |
v  जापान के प्रधानमंत्री योशिहिकों नोडा ने भारत की यात्रा में द्विपक्षीय सहयोग में बल दिया |
v  चीन के लओंइंग प्रान्त में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान द्वारा फेंके गए १०० तोप के गोले मिले |
v  एक रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी हथियारों को खरीदने वाला सबसे बड़ा देश अफगानिस्तान बना | भारत का स्थान तीसरा है |
v  बांग्लादेश में १९६५ के पाकिस्तान युद्ध के समय हिंदुओं (जो अपना मकान जमीन छोड़कर भारत आ गए थे) से छिनी गई संपत्ति को वापिस करने हेतु दुश्मन संपत्ति अधिनियम में संशोधन किया गया |
v  अफ़्रीकी देश कांगो में राष्ट्रपति चुनावों में पराजित प्रत्याशी इटियन शीसेकेदी ने अपनी हार नहीं मानी और राष्ट्रपति पद की शपथ स्वयं ले ली | बाद में निर्वाचित राष्ट्रपति जोसेफ कबीला ने शपथ ली |
v  भारत में विदेशी पर्यटकों के रूप में सर्वाधिक अमेरिकी नागरिकों ने यात्रा की |
v  भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने द्विपक्षीय वार्ता के लिए रूस की यात्रा की जिसमे कई अहम मुद्दों में चर्चा सहित समझौतों पर हस्ताक्षर हुए |
v  मार्शल आईलेंड (प्रशांत महासागर) में शार्क मछलियों को संरक्षित करने के लिए शार्क सेंचुरी बनाने का निर्णय लिया गया |
v  फिलीपींस में समुद्री तूफान वाशी से ६०० से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई |
v  रूस में भगवद गीता पर प्रतिबन्ध लगाने वाली एक याचिका कोर्ट ने खारिज की |

डोनाल्ड रामऔतार : भारतीय मूल के डोनाल्ड को गुयाना का राष्ट्रपति चुना गया |
मुंसिफ मारजुकी : इस मानवाधिकार कार्यकर्ता को ट्यूनीशिया का अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया |
शाहिदा बादशाह : पाकिस्तानी सेना में पहली थ्री-स्टार महिला सैनिक अधिकारी बनी |
नैन्सी पावेल : अमेरिका ने भारत का नया राजदूत नियुक्त किया |
जाक शिराक़ : फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति को सार्वजानिक धन के दुरूपयोग व भ्रष्टाचार का दोषी मानते हुए न्यायलय ने २ वर्ष की सजा सुनाई |
दिलीप लाहिरी : संयुक्त राष्ट्र संघ की नश्लीय भेदभाव उन्मूलन समिति में दोबारा चुना गया |
रवि बत्रा : भारतीय मूल के इस अमेरिकी वकील को आचार संहिता आयोग का सदस्य चुना गया |

वाकले पुरुस्कार २०११ : ऑस्ट्रेलिया ने विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असंजे को उनके अदम्य साहस के लिए यह पुरुस्कार प्रदान किया |
गार्जियन फर्स्ट बुक पुरुस्कार : भारतीय मूल के अमरीकी चिकित्सक सिद्धार्थ मुखर्जी को उनकी रचना द एम्परर ऑफ आल मेलोडीज के लिए प्रदान किया गया |

विविध
# हॉकी चैम्पियंस ट्राफी : ऑस्ट्रेलिया ने स्पेन को १-० से हराकर खिताब जीता |
# वीरेंद्र सहवाग एक दिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक २१९ रन बनाने वाले बल्लेबाज बने |
# भारत ने अफगानिस्तान को ४-० से हराकर सैफ फ़ुटबाल चैम्पियनशिप जीती |