Tuesday

भारत में अंतरिक्ष प्रोद्योगिकी





  • भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रारंभ १९६२ में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति के गठन से हुआ |
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) कि स्थापना १९६९ को हुई |
  • एंट्रिक्स (१९८२ में स्थापित) इसरो कि व्यावसायिक इकाई है जो भारत कि अंतरिक्ष क्षमताओं के विपणन का कार्य करने वाली केन्द्रीय एजेंसी है |
  • वर्ष १९७२ अंतरिक्ष आयोग और अंतरिक्ष विभाग के गठन से शोध कार्यों को गति मिली |
  • १९ अप्रैल १९७५ को भारत के प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट का प्रक्षेपण कर भारत विश्व का ११वाँ देश बना |
  • भारत द्वारा भास्कर-१ उपग्रह का प्रक्षेपण पृथ्वी के सर्वेक्षण के लिए १९७९ में किया गया |
  • उपग्रह प्रक्षेपण के मूल उद्देश्य १) दूर संवेदन का विकास करना २) संचार व्यवस्था को जन सामान्य के लिए सुलभ बनाना |
  • भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (INSAT) एक बहुउद्देशीय तथा बहुप्रयोजनीय उपग्रह प्रणाली है जिसका उपयोग मुख्यतः घरेलु दूरसंचार, मौसम कि जानकारी, आकाशवाणी, और दूरदर्शन के प्रसारण के लिए किया जाता है |
  • INSAT श्रेणी का प्रथम उपग्रह इनसैट-१ए का प्रक्षेपण अप्रैल १९८२ को अमरीका के डेल्टा यान द्वारा किया गया |
  • अप्रैल १९८४ को भारत कि ओर से चाँद पर जाने वाले प्रथम व्यक्ति स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा थे |
  • उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने के लिए प्रक्षेपणयानों का प्रयोग होता है | भारत में सर्वप्रथम एस.एल.वी-३ प्रक्षेपणयान का विकास हुआ जिसके माध्यम से वर्ष १९८० को रोहणी उपग्रह प्रक्षेपित किया | वर्तमान में जी.एस.एल.वी और पी.एस.एल.वी प्रक्षेपणयानों के विभिन्न संस्करण कार्यरत है |
  • क्रायोजनिक इंजन : अतिनिम्न तापमान पर भरे गए प्रणोदक (ईंधन) का उपयोग करने वाले इंजन को क्रायोजनिक इंजन कहा जाता है | स्वदेशी तकनीक से विकसित प्रथम क्रायोजनिक इंजन का परिक्षण फरवरी २००२ में किया गया |
  • सुदूर संवेदन तकनीक: वैज्ञानिक उपागमों का ऐसा व्यवस्थित समूह जिसमे किसी वस्तु को स्पर्श किये बिना विकीर्णन तकनीक द्वारा पृथ्वी कि सतह एवं सतह के भीतर की विश्वसनीय भौगोलिक जानकारी एकत्रित कि जाती है |
  • मैटसेट (कल्पना-१) उपग्रह का प्रक्षेपण पी.एस.एल.वी.सी-४ यान द्वारा मौसम के पर्यवेक्षण के लिए वर्ष २००२ में किया |
  • रिसोर्ससेट–१: पी.एस.एल.वी.सी५ अंतरिक्षयान द्वारा दूर संवेदन के क्षेत्र में रिसोर्ससेट उपग्रह भेजा गया |
  • एडुसैट : जनवरी २००४ को जी.एस.एल.वी यान से प्रक्षेपित इस उपग्रह द्वारा शैक्षिक विकास को बढ़ावा दिया गया |
  • कार्टोसैट : पी.एस.एल.वी-सी६ द्वारा मई २००५ में प्रक्षेपित इस उपग्रह का मुख्य उद्देश्य सुदूर संवेदन द्वारा प्राप्त चित्रों से मानचित्र का निर्माण करना था |
  • चंद्रयान-१ : अक्टूबर २००८ में पी.एस.एल.वी- सी११ द्वारा चन्द्रमा में प्रक्षेपित इस उपग्रह से चन्द्रमा के तल पर भविष्य कि संभावनाओं को बल मिला |
  • ओशनसैट : समुद्री अनुसन्धान के लियर प्रक्षेपित इस उपग्रह को सितम्बर २००९ में स्थापित किया गया |
  • मिशन आदित्य :  इस अभियान के अंतर्गत वर्ष 2012  तक सूर्य के कोरोना के बारे में अध्ययन करने के लिए एक स्पेस क्राफ्ट भेजा जाएगा ।
गोशे : यूरोपीय एजेंसी द्वारा मार्च २००९ में प्रक्षेपित इस उपग्रह का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी के चक्कर लगाते हुए उसके गुरुत्वाकर्षण पर बारिक नजर रखना था |
गो-सैट इबुकी : जनवरी २००९ में जापान ने विश्व के प्रथम ग्रीन हॉउस गैस पर्यवेक्षण उपग्रह (GOSAT- Greenhhhsdfadfhouse gas Observing Satelite) को अपने एच-२ए रॉकेट से प्रक्षेपित किया | 




Sunday


जीवन मंत्र

स्पष्ट और शांत दिमाग रखें:
हममें से अधिकांश जरा सी समस्या सामने आने या कुछ गलत हो जाने मात्र से ही घबरा जाते हैं। हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। हम नर्वस हो जाते हैं। हमारा अंग-प्रत्यंग शिथिल सा होने लगता है। इसका सीधा असर हमारी सोचने की शक्ति पर पड़ता है। होना यह चाहिए कि संकट के समय हमें अन्य स्थितियों या समय की अपेक्षा और अधिक प्रभावी ढ़ंग से कार्य करना चाहिए। दिमाग को शांत करने का सबसे सरल उपाय है- ठंडा पानी पीना। गहरी-गहरी सांस लें और ध्यान-योग का सहारा लेते हुए हल्की आवाज में मधुर संगीत सुनें। इन उपायों को अपनाने के पश्चात आप स्वयं महसूस करेंगे कि आप उस समस्या से सकारात्मक ढ़ंग से जूझने के लिए बिलकुल तैयार हो गए हैं।
समस्याएं सूचीबद्ध करें:
अपनी हर समस्या को अपनी डायरी पर लिख लें और स्वयं को बद से बदतर स्थिति के लिए तैयार रखें। इन समस्याओं के साथ ही जीवन में आपकों जो भी कुछ हासिल हुआ है, जिससे आपको संतुष्टि और खुशी मिलती हो, उसे भी अपनी डायरी में लिख लें। उदाहरण के लिए- अपनी उन्नति, स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व से जुडी बातें। इसके लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हुए इसका भी उल्लेख अपनी डायरी में करें। इसका सकारात्मक प्रभाव यह होगा कि आपका दिमाग समस्याओं से हटकर जीवन से जुड़ी अच्छी बातों और शक्तियों के बारे में सोचने लगेगा। इससे आपके दिमाग में ऊर्जा का संचार होगा और वह समस्याओं के निराकरण में अच्छी तरह से सोच सकेगा।
दूसरे भी समस्याग्रस्त हैं:
संभव है कि समस्या का सामना करते ही आपको अपना जीवन ही सर्वाधिक संकटग्रस्त लगे। परन्तु इस क्रम में यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि प्रत्येक इंसान को समस्याएं घेरती ही हैं। इनसे न कोई बचा है और न ही कोई बचेगा। फिर इनसे घबराना कैसा ? आपकी तरह ही तमाम अन्य लोग भी किसी न किसी समस्या से ग्रस्त हैं और उनसे जूझ रहे हैं।
बच्चों को प्यार देना न भूलें:
समस्या से दो-चार होते ही अधिकांश अभिभावक सबसे पहले उसकी खीझ और कुंठा अपने बच्चों पर उतारते हैं। हालांकि बाद में इसका अपराधबोध भी होता हे। यह अपराधबोध आपमें निराशा और क्रोध का इजाफा होता है। इसलिए बच्चों के साथ पहले जैसा पूर्ववत प्रेमपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। इसका सकारात्मक प्रभाव यह होगा कि आपके बच्चों में मजबूत और दृढ़ इच्छा-शक्ति की भावना सुदृढ़ होगी।
छोटी बातों में तलाशें खुशियां:
समस्याओं से घिरकर भी छोटी-छोटी बातों में खुशियों को तलाशें। अक्सर लोग समस्याग्रस्त होने पर अपनी दिनचर्या अस्त-व्यस्त कर लेते हैं। अगर वे बच्चों की मुस्कान पर आनन्द लें तो उनका व्याकुल मंन प्रसन्न-चित्त हो जाएगा। इसी तरह छोटी-छोटी बातों में आनन्द लें तो समस्या हल करने में उनका चित्त लगेगा।
अपनी दिनचर्या न छोड़ें:
किसी समस्या के सिर उठाने पर कुछ लोग अपना दैनिक व्यक्तिगत जीवन भूल जाते है और उसी समस्या को लेकर चिन्ताग्रस्त रहते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो तो सबसे पहले आप अपने को दु:ख एवं चिन्ता के सागर में डुबोने के बजाय नियमित दिनचर्या का पहले की तरह ही पालन करें। इससे एक तो सामान्य स्थिति का अहसास होगा और दूसरे व्यस्त रहने से कुछ देर के लिए ही सही दुश्चिन्ताओं से मुक्ति मिलेगी।
रात के बाद सुबह आती है:
अपने को इस तथ्य से सदैव अवगत कराते रहें कि हर रात के बाद सुबह आती है। वक्त का कोई दौर स्थाई नहीं होता। स्थितियां अच्छे के लिए ही आकार लेती हैं। घैर्य और सकारात्मक नजरिए से स्थितियां अनुकूल बनाने में देर नहीं लगती हैं।
अपनी क्षमता को पहचानें:
विपरीत परिस्थितियों से गुजर कर ही इंसान मजबूत बनता है। ठीक वैसे ही जैसे आग में तपकर सोना और निखरता है। समस्याओं को चुनौती के रूप में लें और स्वयं को दबाब और तनाव में बिखरने न दें। जितनी चुनौतियों का आप सामना करेंगे, उतने ही आप मजबूत होते जाएंगे। यानि तब समस्याएं आपको न तो हिला पाएंगी और न ही डिगा पाएंगी।

Tuesday


अर्धवार्षिक घटनाक्रम जुलाई–दिसंबर २०११

राष्ट्रीय घटनाएँ

  • रोहिंटन नरीमन को भारत का सालिसिटर जनरल जुलाई २०११ में बनाया गया |
  • हानले (लेह, जम्मू एवं कश्मीर) में अंतरिक्ष सम्बन्धी खोज के लिए गामा-रे दूरबीन कि स्थापना इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स और भाभा अटॉमिक रिसर्च सेंटर द्वारा स्थापित कि जायेगी |
  • चो-ल्हामु झील (कश्मीर) को भारत की सबसे ऊंचाई पर स्थित झील घोषित किया गया |
  • ममता शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष अगस्त २०११ में बनाया गया |
  • सोमित्र सेन भारतीय इतिहास में उच्च न्यायलय के प्रथम न्यायधीश है, जिनके खिलाफ वित्तीय अनियमितता के आरोप के चलते राज्य सभा में महाभियोग चलाया गया |
  • भारत और श्रीलंका के बीच सितम्बर २०११ में आयोजित संयुक्त नौसेना अभ्यास को स्लीनेक्स-II नाम दिया गया |
  • भारत सरकार द्वारा विद्यार्थियों को दिया जाने वाले सस्ती कीमत के टेबलेट पी.सी का नाम आकाश रखा गया है |
  • तमिल फ़िल्मकार के.बालचंद्रन को वर्ष २०११ में प्रसिद्ध दादा साहब फाल्के पुरुस्कार प्रदान किया गया |
  • प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह का निधन १० अक्टूबर २०११ को हुआ उन्हें गजल राजा के नाम से भी जाना जाता था |
  • भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र स्थायित्व मिशन के लिए सुरक्षा बलों के १४० जवानों को लेटिन अमेरिकी देश हैती भेजा |
  • लंबी दूरी कि एडवांस मिसाइल अग्नि-४ का सफल परिक्षण नवंबर २०११ में ओडिशा के चांदीपुर में किया गया |
  • भारतीय लेखक राहुल भट्टाचार्य को उनके पहले ही उपन्यास पर हिंदू लिटरेरी प्राइज फॉर द बेस्ट फिक्शन २०११ प्रदान किया गया |
  • हावड़ा-धनबाद के बीच रेलवे ने प्रथम वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन का परिचालन किया |
  • भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाय.कुरैशी द्वारा लिखित किताब ओल्ड देल्ही लिविंग ट्रेडिशन का विमोचन लन्दन में किया गया |
  • तिरुवनंतपुरम (केरल) स्थित पद्मनाभन मंदिर मंदिर के तहखाने में बेशकीमती खजाना मिला |
  • भारत के मानस राष्ट्रीय उद्यान (असम) को वन्य जीव संरक्षण कि दिशा में हुई सार्थक पहल के चलते यूनेस्को ने खतरे कि सूची से हटा दिया है |
  • डैम-९९९ केरल में प्रदर्शित विवादित फिल्म है जिसके प्रदर्शन को तमिलनाडु में प्रतिबंधित कर दिया है |
  • भारतीय फ़िल्मकार नंदिता दास को इंटरनेशनल वुमेन फेडरशन (आई डब्ल्यू एफ) ने इंटरनेशनल हाल ऑफ फेम में शामिल किया |
  • नोबल पुरुस्कार विजेता भारतीय मूल के अमरीकी वैज्ञानिक हरगोविंद खुराना का वर्ष २०११ में निधन हो गया |
  • दक्षिणी ध्रुव (अंटार्कटिका) में स्थापित होने वाला भारत का तीसरा अनुसंधान केंद्र भारतीमार्च २०१२ से कार्यरत हो जायेगा | प्रथम केन्द्र दक्षिणी गंगोत्री (१९८४) और दूसरा केन्द्र मैत्री      (१९९०) में स्थापित किया गया था |
  • बैंकिंग सेवाओं में सुधार के लिए दामोदरन समिति ने अपनी रिपोर्ट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को वर्ष २०११ में सौंप दी |
  • ग्रीन हॉउस गैस उत्पादन के मामले में ५.३% के साथ भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है | प्रथम स्थान चीन (१९.५) और द्वितीय स्थान अमरीका (१९.२) का है |
  • डी.आर.डी.ओ द्वारा विकसित स्वदेशी मिसाइल प्रहार का प्रथम सफल परिक्षण जुलाई २०११ में किया गया |
  • संचार उपग्रह जी-सैट-१२ को अंतरिक्षयान पी.एस.एल.वी द्वारा जुलाई २०११ में पृथ्वी कि कक्षा में स्थापित किया गया |
  • वर्ष २०१२ को झारखण्ड सरकार ने बिटिया वर्ष घोषित किया |
  • प्रसिद्ध गाँधीवादी दार्शनिक थामस क्लाड डेफर्न को भारत में अणुव्रत अहिंसा इंटरनेशनल द्वारा शांति पुरुस्कार २०११ दिया गया |
  • स्वदेशी तकनीक से निर्मित फास्ट अटैक युद्धपोत आई.एन.एस.काबरा को नौसेना में शामिल किया गया |
  • कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम के माध्यम से ५ करोड जीतने वाले बिहार के सुशील कुमार को मनरेगा (महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना) का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया |
  • आपरेशन सम्प्रति भारत और बंगलादेश के बीच अक्टूबर २०११ में आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम है |

  • नवंबर २०११ से चलने वाली विवेक एक्सप्रेस ट्रेन भारत कि सबसे लंबी दूरी कि ट्रेन है इसे स्वामी विवेकानंद कि १५०वी वर्षगाठ को दृष्टिगत रखते हुए चलाया गया है |
  • इलेक्ट्रोनिक क्षेत्र कि प्रमुख कंपनी सैमसंग को लन्दन ओलम्पिक २०१२ के लिए भारतीय दल का अधिकारिक प्रयोजक बनाया गया है |
  • आन्ध्र प्रदेश के तुमलापल्ली में विश्व के सबसे बड़े यूरेनियम भंडार का पता चला है |
  • बाजार पूंजीकरण के आधार पर भारत का सबसे बड़ा बैंक एच.डी.एफ.सी बन गया इससे पूर्व भारतीय स्टेट बैंक था |
  • दक्षिण कोरिया के साथ भारत ने सिविल न्यूक्लियर एग्रीमेंट जुलाई २०११ में किया |
  • वित्तीय क्षेत्र में वैधानिक सुधार के लिए बी.एन.श्रीकृष्ण कि अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया |
  • विश्व निवेश रिपोर्ट के अनुसार वर्ष २०११ में भारत को १४वां स्थान मिला |
  • मेघा ट्रापिक्स उपग्रह का प्रक्षेपण अक्टूबर २०११ को श्री हरिकोटा से किया गया |
  • ऋषिकेश एवं कर्णप्रयाग के बीच नई रेल लाइन का शिलान्यास किया गया |
ईरोम शर्मीला:मणिपुर की इस सामाजिक कार्यकर्ता को सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून खिलाफ हड़ताल करते ११ वर्ष पूरे हो गए |
साइरस मिस्त्री : टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया वे दिसंबर २०१२ से टाटा समूह के मुखिया होंगे |
मार्कंडेय काटजू: न्यायाधीश काटजू को भारतीय प्रेस परिषद का नया अध्यक्ष बनाया गया है |
एन.श्रीनिवासन: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया |
के.वी कामत : नारायण मूर्ति के इनफ़ोसिस प्रमुख के पद से हटने के बाद कामत को इनफ़ोसिस का चेयरमेन बनाया गया है |

अन्तराष्ट्रीय घटनाएँ

  • थिन्गलक शिनवात्रा, थाईलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी |
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने घरेलु नौकरों के अधिकारों के संरक्षण के लिए वार्षिक अधिवेशन में प्रस्ताव पारित किया |
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा का महासचिव बान की मून को उनके द्वितीय कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुना गया |
  • सार्क देशो के पीठासीन अधिकारीयों की महत्वपूर्ण कांफ्रेंस नई दिल्ली में आयोजित की गई |
  • सार्क (दक्षेस) देशों के शिखर सम्मेलन नवंबर २०११ को आडू सिटी (मालदीव) में आयोजित किया गया |
  • आफ्रीका में नये राष्ट्र के रूप में बने रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान को सर्वप्रथम भारत ने मान्यता प्रदान की | दक्षिणी सूडान की राजधानी जूबा होगी |
  • फ़्रांस के द्विबिले शहर में विश्व के विकसित देशों के संगठन जी-८ की बैठक आयोजित की गई | इन देशों ने अरब क्षेत्र में हुए सत्ता परिवर्तन वाले देशों को मदद देना का फैसला लिया 
  • सउदी अरब में पूर्णतः महिलाओं के लिए स्थापित विश्व के सबसे बड़े विश्वविद्यालय की शुरुआ़त हुई |
  • मुस्लिम राष्ट्र सउदी अरब ने महिलाओं को मताधिकार सितम्बर २०११ में प्रदान किया | अगले स्थानीय चुनावों में महिलाये चुनाव भी लड़ सकेंगी |
  • संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का जैवविविधता पर आयोजन हैदराबाद में किया गया |
  • भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ मानवाधिकार परिषद का सदस्य बनाया गया |
  • ओपरेशन जेरोनिमो के तहत अमरीकी सेना ने कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र में मार गिराया |
  • समुद्री तूफान ईरीन ने अमरीका के पूर्वी तटीय क्षेत्र में करोड़ों लोगो को प्रभावित किया |
  • नासा ने वृहस्पति गृह में अध्ययन के लिए अगस्त २०११ में जूनो उपग्रह भेजा है |
  • कंट्रोवर्सीयली यौर्स पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाडी शोएब अख्तर की विवादित किताब है |
  • ब्रिटेन के १६८ वर्ष पुराने साप्ताहिक समाचार पत्र न्यूज ऑफ द वर्ल्ड का प्रकाशन फोन हैकिंग मामले में फसने के कारण बंद कर दिया गया |
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेम्बली ने नरिंदर सिंह को इंटरनेशनल ला कमीशन का सदस्य नवंबर २०११ में चुना |
  • प्रमुख विकासशील देश भारत, ब्राजील, और दक्षिण आफ्रीका के समूह इब्सा की बैठक दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में अक्टूबर २०११ को संपन्न की गई |
  • संयुक्त राष्ट्र संघ विकास कार्यक्रम (यु.एन.डी.पी) द्वारा जारी १८७ देशों की विकास रिपोर्ट में प्रथम स्थान नार्वे को मिला जबकि भारत की रैंकिंग १३४ रही |
  • लीबिया की अंतरिम सरकार नेशनल ट्रांजिशनल काउन्सिल को संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा को मान्यता प्रदान की गई | हाल ही में लीबिया में विद्रोह के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है |
  • फिलिस्तीन के प्रमुख महमूद अब्बास ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ में आवेदन किया है जिसकी राजधानी येरुशलम होगी |
  • विश्व के सबसे बड़े पुल (४१.५८ कि.मी) का निर्माण चीन के किन्ग्दो और हिंग्दो शहर के बीच किया गया |
  • विश्व का सबसे ऊँचा टावर जापान कि राजधानी टोक्यों में निर्मित स्काई ट्री है जिसकी ऊंचाई ६३४ मी. है |
  • जी-२० देशों का छठा शिखर सम्मेलन फ्रांस के शहर कान में नवंबर २०११ को किया गया |
  • यूनेस्को ने फिलिस्तीन को पूर्ण सदस्य देश के रूप में बहुमत से मान्यता प्रदान की |
  • लगातार चौथे वर्ष से चीन विश्व में सर्वाधिक सोना उत्पादन करने वाला राष्ट्र है |
  • अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक फेडरेशन ने जमैका के उसेन बोल्ट को एथलीट ऑफ द ईअर २०११ घोषित किया | आस्ट्रेलिया कि सैली पियर्सन को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट घोषित किया गया |
  • राष्ट्रमण्डल देशों के राष्ट्राध्यक्षों का शिखर सम्मेलन पर्थ (आस्ट्रेलिया) में अक्टूबर २०११ को आयोजित किया गया |
  • आवर्त सारणी में तीन नये तत्वों डर्मस्टैडियम(११०), रोंट्जेनियम(१११) और कपर्निशियम (११२) को शामिल किया गया |
  • विश्व कि सबसे बड़ी और शक्तिशाली दूरबीन अल्मा (Atacama Large Milimeter Array) कि स्थापना चिली देश के अटाकामा मरुस्थल में स्थापित किया गया |
  • नासा ने चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण की जाँच करने के लिए सितम्बर २०११ को ग्रेल मिशन शुरू किया गया |
  • आस्ट्रेलिया कार्बन टैक्स लगाने वाला विश्व का प्रथम देश बना |
मारियो मोंटी : प्रसिद्ध यूरोपीय अर्थशास्त्री मारियो मोंटी को इटली का प्रधानमंत्री बनाया गया |
सेरेना विलियम्स : यूनिसेफ ने इस अमरीकी टेनिस खिलाडी को अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना एम्बेसडर बनाया |
रविंदर सिंह : ब्रिटेन की रोयल कोर्ट में प्रथम सिख जज बने |
बाबुराव भट्टराई : माओवादी नेता बाबुराव को झालानाथ खनल के स्थान पर नेपाल का प्रधानमंत्री बनाया गया |
जार्ज पापेंद्रू : ग्रीस को ऋण संकट से उबारने के लिए जनमत संग्रह के विवादस्पद निर्णय के बाद पद छोडना पड़ा | जार्ज पापेंद्रू के स्थान पर लुकास पापाडेमोस को नया प्रधानमंत्री बनाया गया |
माइकल हार्ट : ई-बुक (इन्टरनेट पर उपलब्ध किताबों का डिजिटल रूप १९७४) के जनक माइकल हार्ट का निधन हो गया |
जूलियन असंजे: विकिलीक्स के संस्थापक असान्जे को ब्रिटिश अदालत ने स्वीडन प्रत्यर्पित किया है जहाँ उनपर बलात्कार और यौन उत्पीडन का मुकदमा चलेगा |
शाहिदा बादशाह : पाकिस्तान की प्रथम थ्री-स्टार महिला सैनिक बनी |
कमलेश शर्मा :राष्ट्रमंडल समूह के महासचिव को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुन लिया गया |
क्रिस्टीन लेगार्ड :इंटरनेशनल मोनिटरी फंड में मेनेजिंग डारेक्टर बनाया गया |
पुरुस्कार
1.      इंदिरा गाँधी पुरुस्कार २०११ : शांति, निःशस्त्रीकरण और विकास के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह पुरुस्कार सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को दिया गया |
2.      सरस्वती सम्मान २०१०: कन्नड़ साहित्यकार एस.एल भैरप्पा को उनकी रचना मन्द्रा के लिए प्रदान किया गया |
3.      ज्ञानपीठ पुरुस्कार २०१०: कन्नड़ साहित्यकार चंद्रशेखर कांबर को ४६वा ज्ञानपीठ पुरुस्कार प्रदान किया गया |
4.      इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरुस्कार २०११ : डॉ. मोहन लाल धरिया को प्रदान किया गया |
5.      अंतर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरुस्कार २०१०: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को उनके मानवतावादी प्रयासों के चलते यह पुरुस्कार दिया गया |
6.      लाल बहादुर शास्त्री पुरुस्कार २०११: लोक प्रशासन एवं प्रबंधन के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह पुरुस्कार वर्ष २०११ के लिए शिक्षाविद प्रोफ. यशपाल को दिया गया |
7.      मर्लिन अवार्ड २०११ : विश्वप्रसिद्ध पुरुस्कार भारत के जादूगर गोपीनाथ मुथुकड़ को दिया गया
8.      कनफ्यूसियस पीस प्राइज २०११: चीन के नोबल पुरुस्कार के रूप में वर्ष २०१० से शुरू यह पुरुस्कार रूस के प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन को दिया गया |
9.      मिस यूनिवर्स २०११: लीला लापेज (अंगोला)
10.  मिस वर्ल्ड २०११: इवियन कोलमेनारेस (वेनेजुएला)
11.  रेमन मेग्सेसे पुरुस्कार २०११ : हरीश हांडे (ग्रामीण क्षेत्र में सोलर उर्जा का प्रसार) एवं नीलिमा मिश्र (सामाजिक कार्य)
12.  मान बुकर पुरुस्कार २०११: जूलियन बर्नेस को उनकी द सेन्स ऑफ एन एंडिंग रचना के लिए दिया गया |
13.  विश्व खाद्य पुरुस्कार २०११ : संयुक्त रूप से लूला डी.सिल्वा और जोन काफर को दिया गया |
14.  नोबल पुरुस्कार २०११ :
शांति  : एलन जॉन्सन सरलीफ (लाइबेरिया की प्रथम महिला राष्ट्रपति), लेमाह जीबोवी (लाइबेरिया), तवक्कुल करमान (यमन)
साहित्य : टोमास ट्रांसट्रोमन (स्वीडन)
अर्थशास्त्र : थोमस सर्जेंट (अमेरिका), क्रिश्टोफ़र सिम्स (अमेरिका)
चिकित्सा : ब्रुस बुत्लर, जूल्स हाफमैन और राल्फ स्टीनमैन
फिजिक्स : सौल पर्लमटर (अमेरिका), एडम रीस(अमे.) और ब्रायन श्मिड्ट (आस्ट्रेलिया) 
रसायन : डेनियल शेचमैन (इजराइल)

विविध
·         न्यू सिल्क रोड प्रोजेक्ट के तहत मध्य एशिया को दक्षिण एशिया को सड़क, रेलमार्ग, गैस पाइप लाइन से जोड़कर व्यापार क्षेत्र विकसित किये जायेंगे |
·        अमरीका कि प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम्स ने भारतीय फिल्म लगान को खेलों पर बनी सर्वकालीन फिल्म सूची में २५वाँ स्थान दिया |
·        प्रसिद्ध एनर्जी एवं इक्विटी पुस्तक के लेखक इवान ईल्यीच है |
·        बाली (इंडोनेशिया) में आसियान देशो का सम्मेलन और भारत-आसियान सम्मिट नवंबर २०११ में आयोजित कि गई |
·        रिवोल्यूशन २०२० प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत कि नवीनतम रचना है |