Monday

समसामयिकी मई २०११


राष्ट्रीय घटनाएँ
  • इसरो ने प्रमुख संचार उपग्रह रिसोर्ससेट-२  का प्रक्षेपण अंतरिक्ष यान पी.एस.एल.वी.-१६ द्वारा आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन केंद्र से किया | इसके साथ यूथ-सेट और एक्स-सेट (सिंगापूर) का प्रक्षेपण भी किया गया |
  • टेनिस खिलाडी महेश भूपति और लिएंडर पेस कि जोड़ी को विश्व में प्रथम वरीयता का स्थान मिला |
  • लोकपाल बिल का मसौदा तैयार करने वाली समिति में अन्ना हजारे सहित सिविल सोसाइटी के ५ सदस्यों को शामिल किया गया |
  • भारत का पहला सागरीय जैव विविधता केंद्र गुजरात के जामनगर में स्थापित किया गया |
  • सरकार ने नेशनल क्लीन एनर्जी फंड के गठन को मंजूरी दी जिसके तहत ग्रीन परियोजनाओ के अनुसंधान एवं वित्तीयन को मदद मिलेगी |
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सलियों से निपटने के लिए बनाये गए कोया कमांडोज के गठन पर सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्टीकरण माँगा |
  • भारत में निर्यात आकडों के अनुसार सर्वाधिक निर्यात इंजीनिरिंग गुड्स का होता है दूसरे स्थान पर पेट्रोलियम उत्पाद और तीसरा स्थान जेम्स एवं ज्वेलरी का है |
  • सरकार ने आयकर भरने के लिए दो नए फार्म सहज एवं सुगम को इस वित्तीय वर्ष में लागू किया | सहज केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए और सुगम आम नागरिकों के लिए होगा |
  • अंतर्राष्ट्रीय बाघ संरक्षण सम्मलेन नई दिल्ली में आयोजित किया गया |
  • एन.टी.पी.सी, सेल, ओ.एन.जी.सी. और इंडियन आइल कार्पोरेशन के बाद कोल इंडिया को महारत्न का दर्जा दिए जाने से अब महारत्न कंपनियों कि संख्या ५ हो गयी है |
  • मध्य प्रदेश के सागर जिले में भारत-ओमान रिफाइनरी लिमिटेड (BORL) का औपचारिक उदघाटन किया गया |
  • विनायक सेन: राजद्रोह के आरोप में लिप्त इस मानवाधिकार कार्यकर्त्ता को उच्चतम न्यायलय ने जमानत पर रिहाई के आदेश दिए |
  • संयुक्त राष्ट्र संघ कि ११वी इन्फो-पावर्टी वर्ल्ड कांफ्रेंस में राजस्थान कि महिला सरपंच छवि राजावत ने भारत का प्रतिनिधित्व किया |
  • बी.मुथुरमण (वाईस चेयरमेन, टाटा स्टील) को भारतीय उद्योग महासंघ (CII) का नया अध्यक्ष चुना गया |
  • चंद्रेश कुमारी को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है |
  • प्रतीप चौधरी (२०१३ तक के लिए) को भारतीय स्टेट बैंक का अध्यक्ष बनाया गया |
  • बैंक ऑफ बडौदा के अध्यक्ष एम.डी.माल्या को भारतीय बैंक संघ का अध्यक्ष चुना गया |
  • NIIT के चेयरमेन राजेंद्र एस.पवार को नैस्काम का अध्यक्ष बनाया गया | वे हर्ष मांगलिक का स्थान लेंगें |
  • पार्श्व गायिका आशा भोसले को उनके संगीत में उल्लेखनीय योगदान के लिए ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स ने सम्मानित किया |

अन्तराष्ट्रीय घटनाएँ
  • ब्रिक्स (BRICS) देशों का शिखर सम्मलेन-२०११ चीन के सान्या सिटीमें आयोजित किया गया | ब्रिक्स देशों में भारत, ब्राजील, चीन, रूस एवं दक्षिण अफ्रीका शामिल है |
  • प्रमुख यूरोपीय देश पुर्तगाल ने आर्थिक संकट से निपटने के लिए यूरोपीय संघसे मदद मांगी |
  • राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मॉरिसस कि यात्रा में राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये |
  • कम्बोडिया एवं थाईलैंड कि सीमा में स्थित प्रिय विहार मंदिर के स्थानिक विवाद के चलते दोनों देशों कि सेनाएं आमने सामने | संयुक्त राष्ट्र संघ ने युद्ध विराम घोषित किया है |
  • विश्व हेप्पीनेस इंडेक्स में भारत का स्थान १२४ देशों कि सूची में ७४वां रहा | अमेरिका कि गैलप्स संस्था द्वारा कराये गए सर्वेक्षण में डेनमार्क का सर्वोच्च स्थान रहा |
  • दुबई स्थित विश्व के सबसे बड़े हवाईअड्डे अल-मख्तूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने व्यावसायिक उड़ानों का प्रचालन प्रारंभ किया |
  • अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति लारेंट बांग्बो ने चुनाव हारने के बाद भी पद छोड़ने से इंकार किया | विपक्षी दल ने फ्रांस कि सहायता से बाग्बो को पदच्युत कर नजरबन्द किया |
  • म्यांमार के राष्ट्रपति थान सीन ने पद कि शपथ ली, इसके साथ ही सैन्य शासन जनता का पतन हो गया |
  • भारत-सिंगापुर ने संयुक्त नौसैनिक अभ्यास सिम्बेक्सके माध्यम से अपनी नौसैनिक क्षमता का आंकलन किया |
  • फ्रांस विश्व का एकमात्र देश बना जहाँ बुर्का पहनने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है |
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने महिलाओं के लिए ड्रेस कोड लागु किया जिसके तहत महिलाओं को ग्रांड प्रिक्स जैसे टूर्नामेंट में स्कर्ट पहनना अनिवार्य है |
  • जैव ईंधन से विमान सेवा प्रारंभ करने वाला विश्व का प्रथम देश मेक्सिको बना |
  • ब्रिटिश राजघराने के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम ने केट मिडलटन के साथ विवाह रचाया |
  • अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबोटाबाद में मार गिराया | अमेरिकी सेना ने ऑपेरशन के तहत यह कार्यवाही कि |
  • खाड़ी देशों में तानाशाही के विरुद्ध जनांदोलन के चलते यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह ने त्यागपत्र दिया |
  • नूर सुल्तान नजरबायेब लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए कजाखिस्तान के राष्ट्रपति बने |
  • कार्निवल किंग के नाम से प्रसिद्द गायक माइकल मर्तेली लेटिन अमेरिकी देश हैती के राष्ट्रपति बनाये गए |
  • भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक सिद्धार्थ मुखर्जी को ए बायोग्राफी ऑफ कैंसर के लिए नान फिक्सन कटेगरी में प्रतिष्टित पुलित्जर सम्मान दिया गया |
पुरुस्कार
  1. दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार २०१० :- निर्माता-निर्देशक के.बालाचंदर को उनके योगदान के लिए १० लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र के रूप में यह पुरुस्कार दिया जायेगा |
  2. सरस्वती पुरुस्कार २०१० :- के.के.बिडला फाउन्डेशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरुस्कार कन्नड़ साहित्यकार प्रो.एस.एल.भैरप्पा को दिया गया |
  3. अभिजीत गुप्ता, दुबई ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले प्रथम खिलाडी बने |
  4. भारत के राष्ट्रीय चैम्पियन अलोक कुमार ने एशियाई बिलियर्ड ख़िताब जीतकर, एशियाई बिलियर्ड एवं स्नूकर दोनों ख़िताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है |
  5. पेंटालून फेमिना मिस इंडिया पुरुस्कार २०११: इसके तहत कनिष्ठा धनकड (मिस इंडिया वर्ल्ड), हस्लीन कौर (मिस इंडिया अर्थ) और अंकिता शौरी (मिस इंडिया इंटरनेशनल) को चुना गया |
  6. अभिनेत्री व निर्देशिका नंदिता दास को भारत-फ्रांस के सहयोग के लिए फ़्रांसिसी सम्मान नाईट ऑफ द आर्ट्स एंड लेटर्स प्रदान किया गया |
  7. इंदु शर्मा कथा सम्मान वर्ष २०११ के लिए उपन्यासकार विकास कुमार झा को उनकी रचना मैक्लुस्कीगंज के लिए दिया गया |
विविध
  • ग्रेट सोल: महात्मा गाँधी एंड हिज स्ट्रगल विथ इंडिया पुस्तक के लेखक जोसफ लेविलेल्ड है | गाँधी जी पर अमर्यादित टिप्पणी के चलते गुजरात सरकार ने पुलित्जर पुरुस्कार प्राप्त इस पुस्तक पर प्रतिबन्ध लगाया है |
  • गृहमंत्री पी.चिदंबरम द्वारा लिखित पुस्तक इंटरप्रेटिंग इंडियन इकोनॉमी
  • नासा द्वारा बुध ग्रह के अध्ययन के लिए भेजे गए मेसेंजर अंतरिक्षयानने फोटो भेजे |
  • प्रसिद्द लेखिका नसरीन मुन्नी कबीर ने संगीतकार ए.आर.रहमान के जीवन पर आधारित किताब ए.आर.रहमान: द स्प्रिट ऑफ म्यूजिक लिखी |