Monday

समसामयिकी मई २०११


राष्ट्रीय घटनाएँ
  • इसरो ने प्रमुख संचार उपग्रह रिसोर्ससेट-२  का प्रक्षेपण अंतरिक्ष यान पी.एस.एल.वी.-१६ द्वारा आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन केंद्र से किया | इसके साथ यूथ-सेट और एक्स-सेट (सिंगापूर) का प्रक्षेपण भी किया गया |
  • टेनिस खिलाडी महेश भूपति और लिएंडर पेस कि जोड़ी को विश्व में प्रथम वरीयता का स्थान मिला |
  • लोकपाल बिल का मसौदा तैयार करने वाली समिति में अन्ना हजारे सहित सिविल सोसाइटी के ५ सदस्यों को शामिल किया गया |
  • भारत का पहला सागरीय जैव विविधता केंद्र गुजरात के जामनगर में स्थापित किया गया |
  • सरकार ने नेशनल क्लीन एनर्जी फंड के गठन को मंजूरी दी जिसके तहत ग्रीन परियोजनाओ के अनुसंधान एवं वित्तीयन को मदद मिलेगी |
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सलियों से निपटने के लिए बनाये गए कोया कमांडोज के गठन पर सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्टीकरण माँगा |
  • भारत में निर्यात आकडों के अनुसार सर्वाधिक निर्यात इंजीनिरिंग गुड्स का होता है दूसरे स्थान पर पेट्रोलियम उत्पाद और तीसरा स्थान जेम्स एवं ज्वेलरी का है |
  • सरकार ने आयकर भरने के लिए दो नए फार्म सहज एवं सुगम को इस वित्तीय वर्ष में लागू किया | सहज केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए और सुगम आम नागरिकों के लिए होगा |
  • अंतर्राष्ट्रीय बाघ संरक्षण सम्मलेन नई दिल्ली में आयोजित किया गया |
  • एन.टी.पी.सी, सेल, ओ.एन.जी.सी. और इंडियन आइल कार्पोरेशन के बाद कोल इंडिया को महारत्न का दर्जा दिए जाने से अब महारत्न कंपनियों कि संख्या ५ हो गयी है |
  • मध्य प्रदेश के सागर जिले में भारत-ओमान रिफाइनरी लिमिटेड (BORL) का औपचारिक उदघाटन किया गया |
  • विनायक सेन: राजद्रोह के आरोप में लिप्त इस मानवाधिकार कार्यकर्त्ता को उच्चतम न्यायलय ने जमानत पर रिहाई के आदेश दिए |
  • संयुक्त राष्ट्र संघ कि ११वी इन्फो-पावर्टी वर्ल्ड कांफ्रेंस में राजस्थान कि महिला सरपंच छवि राजावत ने भारत का प्रतिनिधित्व किया |
  • बी.मुथुरमण (वाईस चेयरमेन, टाटा स्टील) को भारतीय उद्योग महासंघ (CII) का नया अध्यक्ष चुना गया |
  • चंद्रेश कुमारी को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है |
  • प्रतीप चौधरी (२०१३ तक के लिए) को भारतीय स्टेट बैंक का अध्यक्ष बनाया गया |
  • बैंक ऑफ बडौदा के अध्यक्ष एम.डी.माल्या को भारतीय बैंक संघ का अध्यक्ष चुना गया |
  • NIIT के चेयरमेन राजेंद्र एस.पवार को नैस्काम का अध्यक्ष बनाया गया | वे हर्ष मांगलिक का स्थान लेंगें |
  • पार्श्व गायिका आशा भोसले को उनके संगीत में उल्लेखनीय योगदान के लिए ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स ने सम्मानित किया |

अन्तराष्ट्रीय घटनाएँ
  • ब्रिक्स (BRICS) देशों का शिखर सम्मलेन-२०११ चीन के सान्या सिटीमें आयोजित किया गया | ब्रिक्स देशों में भारत, ब्राजील, चीन, रूस एवं दक्षिण अफ्रीका शामिल है |
  • प्रमुख यूरोपीय देश पुर्तगाल ने आर्थिक संकट से निपटने के लिए यूरोपीय संघसे मदद मांगी |
  • राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मॉरिसस कि यात्रा में राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये |
  • कम्बोडिया एवं थाईलैंड कि सीमा में स्थित प्रिय विहार मंदिर के स्थानिक विवाद के चलते दोनों देशों कि सेनाएं आमने सामने | संयुक्त राष्ट्र संघ ने युद्ध विराम घोषित किया है |
  • विश्व हेप्पीनेस इंडेक्स में भारत का स्थान १२४ देशों कि सूची में ७४वां रहा | अमेरिका कि गैलप्स संस्था द्वारा कराये गए सर्वेक्षण में डेनमार्क का सर्वोच्च स्थान रहा |
  • दुबई स्थित विश्व के सबसे बड़े हवाईअड्डे अल-मख्तूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने व्यावसायिक उड़ानों का प्रचालन प्रारंभ किया |
  • अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति लारेंट बांग्बो ने चुनाव हारने के बाद भी पद छोड़ने से इंकार किया | विपक्षी दल ने फ्रांस कि सहायता से बाग्बो को पदच्युत कर नजरबन्द किया |
  • म्यांमार के राष्ट्रपति थान सीन ने पद कि शपथ ली, इसके साथ ही सैन्य शासन जनता का पतन हो गया |
  • भारत-सिंगापुर ने संयुक्त नौसैनिक अभ्यास सिम्बेक्सके माध्यम से अपनी नौसैनिक क्षमता का आंकलन किया |
  • फ्रांस विश्व का एकमात्र देश बना जहाँ बुर्का पहनने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है |
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने महिलाओं के लिए ड्रेस कोड लागु किया जिसके तहत महिलाओं को ग्रांड प्रिक्स जैसे टूर्नामेंट में स्कर्ट पहनना अनिवार्य है |
  • जैव ईंधन से विमान सेवा प्रारंभ करने वाला विश्व का प्रथम देश मेक्सिको बना |
  • ब्रिटिश राजघराने के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम ने केट मिडलटन के साथ विवाह रचाया |
  • अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबोटाबाद में मार गिराया | अमेरिकी सेना ने ऑपेरशन के तहत यह कार्यवाही कि |
  • खाड़ी देशों में तानाशाही के विरुद्ध जनांदोलन के चलते यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह ने त्यागपत्र दिया |
  • नूर सुल्तान नजरबायेब लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए कजाखिस्तान के राष्ट्रपति बने |
  • कार्निवल किंग के नाम से प्रसिद्द गायक माइकल मर्तेली लेटिन अमेरिकी देश हैती के राष्ट्रपति बनाये गए |
  • भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक सिद्धार्थ मुखर्जी को ए बायोग्राफी ऑफ कैंसर के लिए नान फिक्सन कटेगरी में प्रतिष्टित पुलित्जर सम्मान दिया गया |
पुरुस्कार
  1. दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार २०१० :- निर्माता-निर्देशक के.बालाचंदर को उनके योगदान के लिए १० लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र के रूप में यह पुरुस्कार दिया जायेगा |
  2. सरस्वती पुरुस्कार २०१० :- के.के.बिडला फाउन्डेशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरुस्कार कन्नड़ साहित्यकार प्रो.एस.एल.भैरप्पा को दिया गया |
  3. अभिजीत गुप्ता, दुबई ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले प्रथम खिलाडी बने |
  4. भारत के राष्ट्रीय चैम्पियन अलोक कुमार ने एशियाई बिलियर्ड ख़िताब जीतकर, एशियाई बिलियर्ड एवं स्नूकर दोनों ख़िताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है |
  5. पेंटालून फेमिना मिस इंडिया पुरुस्कार २०११: इसके तहत कनिष्ठा धनकड (मिस इंडिया वर्ल्ड), हस्लीन कौर (मिस इंडिया अर्थ) और अंकिता शौरी (मिस इंडिया इंटरनेशनल) को चुना गया |
  6. अभिनेत्री व निर्देशिका नंदिता दास को भारत-फ्रांस के सहयोग के लिए फ़्रांसिसी सम्मान नाईट ऑफ द आर्ट्स एंड लेटर्स प्रदान किया गया |
  7. इंदु शर्मा कथा सम्मान वर्ष २०११ के लिए उपन्यासकार विकास कुमार झा को उनकी रचना मैक्लुस्कीगंज के लिए दिया गया |
विविध
  • ग्रेट सोल: महात्मा गाँधी एंड हिज स्ट्रगल विथ इंडिया पुस्तक के लेखक जोसफ लेविलेल्ड है | गाँधी जी पर अमर्यादित टिप्पणी के चलते गुजरात सरकार ने पुलित्जर पुरुस्कार प्राप्त इस पुस्तक पर प्रतिबन्ध लगाया है |
  • गृहमंत्री पी.चिदंबरम द्वारा लिखित पुस्तक इंटरप्रेटिंग इंडियन इकोनॉमी
  • नासा द्वारा बुध ग्रह के अध्ययन के लिए भेजे गए मेसेंजर अंतरिक्षयानने फोटो भेजे |
  • प्रसिद्द लेखिका नसरीन मुन्नी कबीर ने संगीतकार ए.आर.रहमान के जीवन पर आधारित किताब ए.आर.रहमान: द स्प्रिट ऑफ म्यूजिक लिखी |

Tuesday

समसामयिकी अप्रैल २०११

राष्ट्रीय घटनाएँ
  • सुप्रीम कोर्ट ने लेखिका पिंकी वीरानी कि याचिका पर विचार करते हुए ३७ वर्षों से कोमा से पीड़ित अरुणा शानबाग को सशर्त इच्छामृत्यु कि अनुमति प्रदान कर दी है.
  • २जी स्पेक्ट्रम घोटाले कि जांच के लिए ३० सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया गया है इसका अध्यक्ष पी.सी.चाको को बनाया गया है.
  • भारत में संचार शक्ति योजना का प्रारंभ राष्ट्रपति ने किया, इसके तहत ग्रामीण महिलाओ को सुचना एवं संचार प्रोद्योगिकी से जोड़कर उनका विकास करना है.
  • बाघ गणना २०१० के अनुसार भारत में बाघों कि संख्या वर्ष २००६ के तुलना में १२% बढ़कर १७०६ हो गयी है.
  • भारत में टाइटेनियम स्पांज कारखाने का निर्माण केरल में किया गया. ज्ञात हो कि लड़ाकू विमानों, अंतरिक्ष यान आदि में उपयोगी इस धातु को आयात किया जाता था.
  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर ओडिशा के पंचायती राज विभाग ने बर्तन प्रणाली प्रथापर प्रतिबन्ध लगाया. इसके तहत अगड़ी जाति के लोग पिछड़ी जाति के लोगों को कुछ अनाज देकर वर्षभर विशेष अवसरों में कार्य करते थे.
  • ११३वे संविधान संशोधन विधेयक के अंतर्गत उडीसा राज्य का नया नाम ओडिसा कर दिया गया है साथ उड़िया भाषा को भी अब ओडिया नाम से जाना जायेगा.
  • दक्षिण आंध्र प्रदेश के कडप्पा बेसिन में तुम्मलापल्ली स्थान में यूरेनियम के भंडार कि खोज कि गयी है.
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया वीजा एवं मास्टर कार्ड के स्थान पर तुरंत भुगतान हेतु रुपे कार्ड को अपनाएगा.
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने स्थापना के ७५वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में १० रुपये मूल्य का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया.
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को सुविधा हेतु एस.एम.एस सेवा का प्रारंभ किया जिसके तहत ग्राहक UNHAPPY मैसेज टाइप करके ८००८२०२०२० में भेजेगा तो बैंक के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि शिकायत के निवारण के लिए ग्राहक से संपर्क करेंगे.
  • ३४वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन रांची (झारखंड) में संपन्न हुआ.
  • साइना नेहवाल : स्विस ओपन ग्रांड प्रिक्स बैडमिंटन २०११ का ख़िताब जीता. ये साइना का ५वा सुपर सीरीज ख़िताब है
  • देवधर ट्राफी :- उत्तर क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र को हराकर वर्ष २०११ का ख़िताब अपने नाम किया.
  • भारत ने श्रीलंका को हराकर १०वाँ एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरुस्कार भारत के युवराज सिंह को दिया गया.
  • वर्ल्ड कप क्रिकेट २०११ में केमार रोच (वेस्ट इंडीज) और लसित मलिंगा (श्रीलंका) ने हैट्रिक बनाई.
  • हरेन्द्र सिंह :- सहायक कोच हरेन्द्र सिंह को भारतीय हाँकी टीम का मुख्य कोच बनाया गया.
  • लीला सैमसन: भारत नृत्यांगना लीला सैमसन को केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) का नया अध्यक्ष बनाया गया.
  • हर्ष सी. मेरिवाला :- वर्ष २०११-१२ के लिए उद्योग एवं व्यापार के प्रमुख संगठन फिक्की का अध्यक्ष बनाया गया.
  • हसन अली खान: कर चोरी करने के मामले में पुणे के हार्स फार्म के मालिक को प्रवर्तन निदेशालय कि जांच के बाद गिरफ्तार किया गया.
  • ब्रिगेडियर जनरल रविंदर सिंह : सिंगापूर के सेना प्रमुख बनाये गए.

अन्तराष्ट्रीय घटनाएँ
  • जापान में सुनामी के पश्चात फुकुशिमा स्थित परमाणु संयंत्र में विस्फोट होने से रेडियेशन का खतरा बढ़ गया है.
  • पुर्तगाल के प्रधानमंत्री जोस सोक्रेट्स ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद पद से इस्तीफा दिया.
  • विश्व बैंक कि ग्लोबल डेवेलपमेंट फाइनेंस २०१० रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व का ५वा सर्वाधिक कर्जदार देश है. प्रथम स्थान रूस और द्वितीय स्थान चीन का है.
  • अमेरिका कि प्रमुख पत्रिका फोर्ब्स ने विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ को प्रथम स्थान पर रखा है. द्वितीय स्थान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और तृतीय स्थान सउदी अरब के शाह अब्दुल्ला को दिया गया.
  • राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए लैटिन अमेरिकी देश ग्वाटेमाल कि प्रथम महिला सांद्रा टारेस (वर्तमान राष्ट्रपति कि पत्नी) ने अपने पति से तलाक लिया. स्थानीय संविधान के अनुसार वे अपने वर्तमान पति के होते हुए राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ सकती थी.
  • थाईलैंड के प्रधानमंत्री अभिसीत विज्जजिवा के विरुध्द लाया गया अविश्वास प्रस्ताव रद्द हुआ.
  • इजराइल के पूर्व राष्ट्रपति मोशे कत्साव को यौन उत्पीडन तथा बलात्कार के आरोप में ७ वर्ष कि सजा मिली.
  • भारत को रूस द्वारा प्रक्षेपित जी.पी.एस. आधारित प्रणाली ग्लोनास से सैन्य उपयोग हेतु सिग्नल मिलने का अधिकार मिला.
  • बहरीन के सुल्तान हमद बिन ईसा अल खलीफा ने देश में राजशाही विरोधी प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए ३ माह के लिए आपातकाल लगाने कि घोषणा कर दी.
  • तिब्बत के धार्मिक गुरु दलाई लामा ने राजनितिक जीवन से सन्यास लिया.
  • इतिहास कि सर्वाधिक विद्रोही महिलाओ कि सूची टाइम पत्रिका ने जारी कि है इस्मी प्रथम स्थान यमन कि लोकतंत्र समर्थक  मानवाधिकार समर्थक कार्यकर्त्ता तवाकुल करमान प्रथम और म्यांमार कि आंग सान सुकि को द्वितीय स्थान दिया गया है भारत कि फूलन देवी को इसमें चौथा स्थान दिया गया है.
  • मेक्सिमम इंडिया २०११  नाम से सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन अमेरिका में किया गया.
  • ओनली टाइम विल टेल ब्रिटिस लेखन जेफरी आर्चर कि रचना है जिसके प्रोमोसन के लिए वे भारत आये थे.
  • मोहम्मद युनुस: नोबल पुरुस्कार (२००६) प्राप्त बंगलादेश के इस अर्थशास्त्री को मतभेदों के चलते ग्रामीण बैंक के प्रमुख के पद से हटाया गया.
  • जी-८ देशों का मंत्रिस्तरीय सम्मलेन फ़्रांस कि राजधानी पेरिस में संपन्न हुआ.
  • नासा के अंतरिक्ष यान डिस्कवरी ने अपनी अंतिम यात्रा मार्च २०११ में पूर्ण कि.
  • मार्टिन कायमेर:- जर्मनी के इस गोल्फर को विश्व का न.१ गोल्फर होने का ख़िताब मिला.
  • मुकेश अम्बानी:- रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अम्बानी को उनकी योग्यता के चलते बैंक ऑफ अमेरिका के बोर्ड ऑफ डारेक्टर में शामिल किया गया है.
  • २०वी इंटरनेशनल वर्ल्ड वाइड वेब कांफ्रेंस २०११ का आयोजन हैदराबाद में किया गया इस आयोजन में www  के जनक टिम बर्नर्स ली उपस्थित रहे.
पुरुस्कार
  1. व्यास सम्मान २०१० : विश्वनाथ तिवारी को उनकी रचना फिर भी कुछ रह जायेगाके लिए वर्ष २०१० के लिए के.के.बिडला फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त व्यास सम्मान दिया गया.
  2. बिहारी पुरुस्कार:- के.के.बिडला फाउंडेशन द्वारा राजस्थानी लेखकों के लिए स्थापित यह पुरुस्कार वर्ष २०१० के लिए कवि गिरधर राठी को दिया गया.
  3. चमेली देवी जैन पुरुस्कार २०१०: पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह पुरुस्कार के.शाहिना (केरल) को दिया गया.
  4. ऐबल पुरुस्कार २०११:- गणित के लिए प्रतिष्ठित यह पुरुस्कार अमेरिका के गणितज्ञ जान मिल्नर को दिया गया.
  5. मदर टेरेसा पुरुस्कार २०११ :- फिल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा को मानवतावादी कार्यों के लिए दिया गया.
विविध
·         द पास्ट एंड फ्यूचर ऑफ पाकिस्तान पुस्तक के लेखक एम.जे. अकबर है.
·         विश्व कन्नड़ सम्मलेन कर्नाटक के बेलगाम में हुआ इस सम्मलेन के अध्यक्ष इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति रहे.
·         ऑपरेशन एक्सीलेंस लन्दन २०१२ अभियान खेल मंत्रालय ने ओलम्पिक खेलों के लिए  खिलाडियों को तैयार करने के उद्देश्य से बनायीं है.
·         सुपरमून: २० मार्च २०११ को चन्द्रमा १८ वर्ष के अंतराल में सबसे निकट रहा जिसके चलते अधिक बड़ा और चमकदार नजर आया. खगोलशास्त्री रिचर्ड नोले ने १९७९ में इस प्रघटना को सुपर मून नाम दिया था.
·         विश्व कि प्रथम उड़न तस्तरी का विकास ईरान के वैज्ञानिकों ने किया जो कि मानव रहित है.
·         आपरेशन सेफ होम कमिंग भारत द्वारा अपने नागरिकों को लीबिया कि राजधानी से सुरक्षित भारत लाने के लिए चलाया गया.





विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर (म.प्र)

Friday

वित्त व्यवस्था : महत्वपूर्ण तथ्य एवं शब्दावली


मौद्रिक दरें:
१)        सी.आर.आर.(नकद आरक्षण अनुपात):- सी.आर.आर. वह धन है जो बैंकों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास गारंटी के रूप में रखना होता है.
२)      बैंक दर :- जिस दर पर रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को उधार देता है बैंक दर कहलाती है.
३)      वैधानिक तरलता अनुपात (एस.एल.आर.):- किसी आपात देनदारी को पूरा करने के लिए वाणिज्यिक बैंक अपने प्रतिदिन कारोबार नकद सोना और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश के रूप में एक खास रकम रिजर्व बैंक के पास जमा कराते है जिस एस.एल.आर. कहते है..
४)      रेपो रेट:- रेपो दर वह है जिस दर पर बैंकों को कम अवधि के लिए रिजर्व बैंक से कर्ज मिलता है. रेपो रेट कम करने से बैंको को कर्ज मिलना आसान हो जाता है.
५)      रिवर्स रेपो रेट:- बैंकों को रिजर्व बैंक के पास अपना धन जमा करने के उपरांत जिस दर से ब्याज मिलता है वह रिवर्स रेपो रेट है..
लीड बैंक योजना :- जिलों कि अर्थव्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से इस योजना का प्रारंभ १९६९ में किया गया. जिसके तहत प्रत्येक जिले में एक लीड बैंक होगा जो कि अन्य बैंकों कि सहायता के साथ साथ कार्यक्रमों के माध्यम से वित्तीय संस्थाओ के बीच समन्वय स्थापित करेगा.
निष्पादन बजट:- कार्यों के परिणामों या निष्पादन को आधार बनाकर निर्मित होने वाला बजट निष्पादन बजट है  इसे कार्यपूर्ति बजट भी कहते है.
जीरोबेस बजट:- इस बजट में किसी विभाग या संगठन कि प्रस्तावित व्यय मांग के प्रत्येक मद को शुन्य मानते हुए पुनर्मूल्यांकन किया जाता है. भारत में इसे सर्वप्रथम काउन्सिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CISR)में लागू किया गया और १९८७-८८ से सभी विभागों व मंत्रालयों में लागू हो गया.
आउटकम बजट :- इसके तहत प्रत्येक विभाग/ मंत्रालय के भौतिक लक्ष्यों को अल्प अवधि में निरीक्षण एवं मूल्यांकन के लिए रखा जाता है.
जेंडर बजट :- इस बजट के माध्यम से सरकार महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रतिवर्ष एक निश्चित राशि का प्रावधान बजट में करती है.
प्रत्यक्ष कर :- वह कर जिसमे कर स्थापितकर्ता (सरकार) और करदाता के बीच प्रत्यक्ष सम्बन्ध होता है. अर्थात जिसके ऊपर कर लगाया जा रहा है सीधे वही व्यक्ति भरता है.
अप्रत्यक्ष कर :- वह कर जिसमे कर स्थापितकर्ता (सरकार) और भुगतानकर्ता के बीच प्रत्यक्ष सम्बन्ध नहीं होता है अर्थात जिस व्यक्ति/संस्था पर कर लगाया जाता है उसे किसी अन्य तरीके से प्राप्त किया जाता है.
राजस्व घाटा :- सरकार को प्राप्त कुल राजस्व एवं सरकार द्वारा व्यय किये गए कुल राजस्व का अंतर ही राजस्व घाटा है.
राजकोषीय घाटा :- सरकार के लिए कुल प्राप्त राजस्व, अनुदान और गैर-पूंजीगत प्राप्तियों कि तुलना होने वाले कुल व्यय का अतिरेक है अर्थात आय(प्राप्तियों) के सन्दर्भ में व्यय कितना अधिक है.
बॉण्ड अथवा डिबेंचर :- ऐसे ऋण पत्र होते है जिन्हें केंद्र सरकार, राज्य सरकार, अथवा कोई संसथान जारी करता है इन ऋण पत्रों पर एक निश्चित अवधि पर निश्चित दर से ब्याज प्राप्त होता है.
प्रतिभूति :- वित्तीय परिसंपत्तियों जैसे शेयर, डिबेंचर, व अन्य ऋण पत्रों के लिए संयुन्क्त रूप से प्रतिभूति शब्द का प्रयोग किया जाता है. बैंकिग में भी ऋणों कि जमानत के सन्दर्भ में प्रतिभूति शब्द का प्रयोग होता है.


विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर (म.प्र.)

Tuesday

सम-सामयिकी मार्च 2011


राष्ट्रीय घटनाएँ
Ø  मिट्टी का तेल, रसोई गैस, और खाद कि सब्सिडी सीधे गरीब व्यक्ति को उपलब्ध करने के उद्देश्य से नंदन निलेकनी कि अध्यक्षता में एक कार्यबल का गठन किया गया.
Ø  भारतीय डाक विभाग ने स्टैम्प योजना का प्रारंभ किया जिसके तहत कोई भी भारतीय नागरिक १५० रूपए देकर अपना स्वयं का डाक टिकिट जारी करवा सकता है.
Ø  भारतीय निर्वाचन आयोग कि स्थापना के ६० वर्ष होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष २४ जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने कि घोषणा कि गयी.
Ø  भारत का सबसे बड़ा एयर शो एयरो इंडिया-२०११ बंगलुरु में संपन्न हुआ इसमें २९ देशों के ६७५ प्रदर्शकों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया.
Ø  भारत का दूसरा सबसे बड़ा सुपर क्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में प्रारंभ किया गया इसके तहत ६६० मेगावाट कि तीन इकाइयां एन.टी.पी.सी. द्वारा स्थापित कि जायेगी. भारत का प्रथम सुपर क्रिटिकल पावर केंद्र मुंद्रा (गुजरात) में है. इस नयी परियोजना में कम कोयले के इस्तेमाल से अधिक बिजली का उत्पादन होता है.
Ø  भारतीय युद्धपोत आई.एन.एस. विंध्यगिरि, विदेशी युद्धपोत एम.वी.नार्दलेक से टक्कर के कारण अरब सागर में डूब गया.
Ø  अमेरिका में निर्मित सी.१३० जे सुपर हरक्यूलिस विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया.
Ø  दक्षिण भारतीय अभिनेता चिरंजीवी के नेतृत्व वाली प्रजा राज्यम पार्टी (आंध्र प्रदेश) का विलय कांग्रेस में किया गया.
Ø  प्रधानमंत्री कि आर्थिक सलाहकार परिषद ने आर्थिक विकास दर वर्ष २०१०-११ में ८.६ % तथा वर्ष २०११-१२ में ९% रहने का अनुमान लगाया.
Ø  रेल बजट २०११-१२ के अनुसार रेलवे द्वारा गो-इंडिया स्मार्ट कार्ड जारी किया जायेगा जिसके माध्यम से टिकिट कि बुकिंग व रेलवे कि अन्य सेवाएं ली जा सकती है.
Ø  स्वामी विवेकानंद जी कि १५०वी. वर्षगाठ के उपलक्ष्य पर विवेक एक्सप्रेस और रविन्द्र नाथ टैगोर कि १५०वी वर्षगाठ कि स्मृति में कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा.
Ø  पर्यावरण कि सुरक्षा हेतु रेलवे ने वर्ष २०११-१२ को हरित उर्जा वर्ष घोषित किया.
Ø  भारत का पहला इंटरनेशनल कंटेनर ट्रांस-शिपमेंट टर्मिनलकेरल के कोच्ची के समीप वल्लारपदम में स्थापित किया गया.
Ø  वजाहत हबीबुल्लाह :- राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया.
Ø  पलविंदर सिंह भल्ला:- राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) के महानिदेशक बनाये गए.
Ø  सुषमा नाथ:- भारत कि प्रथम महिला वित्त सचिव बनायी गयी.


अन्तराष्ट्रीय घटनाएँ
  • बनाना वार (केला युद्ध):- यूरोपीय संघ द्वारा लैटिन देशों से आने वाले केले पर से आयात शुल्क को कम कर लिया है. १९९० से चल रहा यह केला युद्ध अब समाप्त हो गया.
  • जी-२० देशों कि मंत्रिस्तरीय बैठक फ्रांस के पेरिस में संपन्न हुई जिसमे मुख्य रूप से वैश्विक महगाई पर चर्चा कि गई.
  •  स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय शांति अनुसन्धान संस्थान कि एक रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर हथियारों कि बिक्री में वर्ष २००९ में ४०१ अरब डालर रही जिसमे अमेरिका सबसे बड़ा हथियार विक्रेता रहा.
  •  जन विद्रोह के चलते मिस्र में ३० वर्ष से जारी होस्नी मुबारक सरकार का अंत हुआ. आन्दोलन का नेतृत्व मुस्लिम ब्रदरहुड नमक विपक्षी दल ने किया. इस जनांदोलन के पश्चात लीबिया सहित कई अरब देशों में सत्ता विरोधी आन्दोलन हुए.
  •  थाईलैंड व कम्बोडिया कि सीमा पर स्थित प्राचीन प्रिया विहार शिव मंदिर पर अधिकार के चलते दोनों देशों में विवाद के स्थिति बनी. ज्ञात हो कि २००८ से विश्व विराशत सूचि में शामिल इस मंदिर का अधिकार अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने कम्बोडिया को दिया है 
  • स्वर्ण उत्पादन में चीन ने लगातार चौथे वर्ष तीव्र बढोत्तरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया.
  • अमेरिका ने इसरो, डी.आर.डी.ओ सहित अंतरिक्ष व रक्षा क्षेत्र से सम्बंधित ९ भारतीय कंपनियों को प्रतिबंधित सूचि से हटा लिया है.
  • दक्षिण कोरिया कि इस्पात निर्माता कंपनी पोस्को को उडीशा के जगतसिंह में संयन्त्र लगाने कि सशर्त मंजूरी मिली.
  • अमेरिका के पश्चात चीन विश्व कि दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी जबकि तीसरा स्थान जापान का है.
 
Ø  थान सीन :- म्यांमार में हुए चुनाव के पश्चात नए प्रधानमंत्री बनाये गए.
Ø  झलनाथ खलाल :- कम्युनिस्ट पार्टी के इस नए नेता को नेपाल का नया प्रधानमंत्री बनाया गया. जबकि रामबरन यादव नेपाल के राष्ट्रपति है.
Ø  राहत फ़तेह अली खान :- पाकिस्तानी गायक को अवैध मुद्रा ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

पुरुस्कार
Ø  सिडनी शांति पुरुस्कार २०१०:- विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को उनके प्रमुख कार्यों के लिए प्रदान किया गया.
Ø  लारियस खेल पुरुस्कारों २०१० के अंतर्गत स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का पुरुस्कार स्पेन के राफेल नडाल (टेनिस) और स्पोर्ट्सवूमैन ऑफ द ईयर का पुरुस्कार अमेरिका कि लिंडसे वान (स्कीईंग) को दिया गया.
Ø  बाफ्टा पुरुस्कार २०११:- सर्वश्रेष्ठ फिल्म- द किंग्स स्पीच
सर्वश्रेष्ठ निदेशक- डेविड फिचर (सोशल नेटवर्क)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – कॉलिन फिर्थ (द किंग्स स्पीच)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – नताली पोर्टमैन (ब्लैक स्वान)
Ø  आस्कर पुरुस्कार २०११:-  सर्वश्रेष्ठ फिल्म- द किंग्स स्पीच (निर्देशक- टॉम हूपर)
सर्वश्रेष्ठ निदेशक- टॉम हूपर (द किंग्स स्पीच)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – कॉलिन फिर्थ (द किंग्स स्पीच)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – नताली पोर्टमैन (ब्लैक स्वान)
विविध
Ø  स्टैंडिंग माय ग्राउंड आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाडी मैथ्यू हैडन कि आत्मकथा है.
Ø शिवराज पाटिल समिति का गठन दूरसंचार कंपनियों को टू-जी स्पेक्ट्रम आवंटन में अनियमितता कि जांच हेतु किया गया.
Ø १७वाँ राष्ट्रमंडल विधि सम्मेलन हैदराबाद में आयोजित किया गया.
Ø भारत कि सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने हेतु मक्सिमम इंडिया महोत्सव का आयोजन वाशिंगटन में किया गया.


विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर