Monday

भारत का भौतिक स्वरुप

भौगोलिक रूप से भारत को ४ प्रमुख प्रदेशों में विभाजित किया गया है.
१) उत्तर का पर्वतीय प्रदेश                  ३) प्रायद्वीपीय पठार
२) उत्तर का विशाल मैदान                 ४) तटीय मैदान एवं द्वीप समूह

A उत्तर का पर्वतीय प्रदेश :- यह प्रदेश धनुषाकार रूप में ४ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है जिसमें  हिमालय पर्वत श्रेणी, ट्रांस हिमालय, और पूर्वांचल की पहाड़ियां शामिल है..
अ) हिमालय पर्वत श्रेणी :- हिमालय का विस्तार सिन्धु नदी के गार्ज से ब्रम्हपुत्र नदी के गार्ज तक लगभग २४०० कि.मी. लम्बे क्षेत्र में है. यह विश्व का नवीनतम मोडदार पर्वत है. इसका निर्माण इओसीन से प्लायोसीन काल में टेथिस सागर कि भू-सन्नति में हुआ था. इसे भौगोलिक रूप से ३ भागों में बांटा गया है.
  •  महान हिमालय:- हिमालय कि सबसे उत्तरी श्रेणी जिसे हिमाद्री व वृहत हिमालय भी कहते है. विश्व कि सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एवरेस्ट (८८४८ मी., नेपाल) इसी में स्थित है. महान हिमालय में स्थित प्रमुख शिखर कंचनजंगा,मकालू,धौलागिरी, आदि है. यहाँ से गंगा, यमुना और उसकी कई सहायक नदियाँ निकलती है. गंगोत्री एवं जेमू हिमनद प्रमुख है.
  • लघु हिमालय:- महान हिमालय के दक्षिण में स्थित इस पर्वत श्रेणी कि औसत ऊंचाई ३७००-४५०० मीटर है, जिसे "हिमाचल" व "मध्य हिमालय" भी कहते है. इसमें शिमला, नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा जैसे पर्यटन स्थल स्थित है. लघु हिमालय के ढाल में स्थित छोटे-छोटे मैदान को कश्मीर में "मर्ग" और उत्तराखंड में "पयार" कहते है.
  • शिवालिक हिमालय:- हिमालय के इस सबसे दक्षिणी भाग को बाहय हिमालय या उप हिमालय भी कहते है. इसकी औसत ऊंचाई लगभग ६००० मी. है. इसके मध्यवर्ती मैदानी भाग को "दून" कहते है.
ब) ट्रांस हिमालय :- यह महान हिमालय के उत्तर और तिब्बत के दक्षिण में स्थित है. इसमें कराकोरम, लद्दाख, जास्कर, और कैलाश पर्वत श्रेणियां प्रमुख है. ट्रांस हिमालय में भारत कि सबसे ऊँची और विश्व कि दूसरी सबसे ऊँची चोटी गोडविन ऑस्टिन (K-2) ८६११मी. कराकोरम श्रेणी में स्थित है. सिन्धु, सतलुज, और ब्रम्हपुत्र इस श्रेणी कि प्रमुख नदियाँ है. भारत का सबसे बड़ा हिमनद "बाल्टेरों" इसी में स्थित है..

स) पूर्वांचल कि पहाड़ियां :- यह भारत-म्यांमार सीमा पर उत्तर से दक्षिण अर्ध-चंद्रकार रूप में विस्तृत है. इस श्रेणी में नागा, पटकोई, और लुसाई पहाड़ियां प्रमुख है.

हिमालय का प्रादेशिक विभाजन
१) पंजाब हिमालय:- कश्मीर से लेकर हिमाचल तक सिन्धु और सतलुज नदी के बीच लगभग ५६२ कि.मी. लम्बाई के इस क्षेत्र में बनिहाल, पीरपंजाल,जोजिला एवं बुर्जिल दर्रे स्थित है.
२) कुमायूं हिमालय:- सतलुज नदी से काली नदी के बीच लगभग ३२० कि.मी. लम्बाई के इस विस्तृत क्षेत्र का सर्वोच्च शिखर नंदा देवी है. बद्रीनाथ, केदारनाथ, और कमेट अन्य प्रमुख शिखर है. भागीरथी,अलकनंदा, और यमुना नदी का उद्गम स्थल इसी में है.
३) नेपाल हिमालय:- हिमालय का सबसे लम्बा (८०० कि.मी.) प्रादेशिक विभाग जो काली नदी और तीस्ता नदी के बीच स्थित है. माउन्ट एवेरेस्ट, कंचनजंगा, मकालू जैसे विश्व के सर्वोच्च शिखर इसी भाग में है.
४) असम हिमालय:- तीस्ता नदी से ब्रम्हपुत्र नदी के बीच स्थित यह प्रदेश लगभग ७५० कि.मी. क्षेत्र में फैला है. इसमें दफ़ला, मिस्मी जैसे अन्य भू-भाग स्थित है.

B उत्तर के विशाल मैदान :- उत्तर के पर्वतीय प्रदेश और प्रायद्वीपीय पठार के बीच लगभग ७.५ लाख वर्ग कि.मी. क्षेत्र में विस्तृत इस भाग कि लम्बाई २४०० कि.मी. और चौड़ाई १०० कि.मी. से ५०० कि.मी. के मध्य है. यह विश्व का सबसे विशाल जलोढ़ निर्मित मैदान है. इसका निर्माण प्लीस्टोसीन और होलोसीन युग में हुआ माना जाता है. विशाल मैदान को प्रादेशिक रूप से ४ भागों में बांटा गया है.
  • पंजाब हरियाणा का मैदान:- इसका निर्माण सतलुज, रावी, और व्यास नदियों द्वारा हुआ है. यह भाग मुख्यतः बांगर मिट्टी का है. दो नदियों के बीच भू-भाग को दोआब कहते है.
  • राजस्थान का मैदान:- इसके अंतर्गत राजस्थान का शुष्क प्रदेश और अरावली के पश्चिम का बांगर प्रदेश शामिल है..यहाँ कि मुख्या नदी लूनी है. इसमें डीडवाना, संभार, डेगाना जैसी खरे पानी कि झीलें है.
  • गंगा का मैदान:- भारत के इस सबसे उपजाऊ कृषि आधारित प्रदेश का विस्तार उत्तर प्रदेश, बिहार, प.बंगाल तक है. यह क्षेत्र नहरों के द्वारा सिंचित है.
  • ब्रम्हपुत्र का मैदान:- हिमालय पर्वत और मेघालय पठार के बीच स्थित यह एक लम्बा व संकरा मैदान है. इसमें विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप "मंजुली" स्थित है.
C प्रायद्वीपीय पठार :-  यह आर्कियन चट्टानों से निर्मित विश्व का प्राचीनतम पठार है. भारत के इस प्रदेश कि औसत ऊंचाई ४५०मी. से ७५० मी. के बीच है. प्रायद्वीपीय पठार में निम्न प्रमुख पर्वत है.
  • पश्चिमी घाट पर्वत :- महाराष्ट्र से तमिलनाडु के बीच स्थित इस पर्वत को सह्याद्री पर्वत भी कहते है जो वास्तव में प्रायद्वीपीय पठार का अपरदित खड़ा कगार है. इसका पश्चिमी ढाल तीव्र और पूर्वी ढाल मंद है. कल्सुबाई (१६४६ मी.) और महाबलेश्वर (१४३८ मी.) इसकी मुख्य चोटियाँ है. गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, और भीमा इस भाग कि प्रमुख नदियाँ है. पूर्वीघाट-पश्चिमीघाट दोनों आपस में नीलगिरी कि पहाड़ी में मिलते है जिसका सर्वोच्च शिखर दोदबेटा (२६३७ मी.) है. नीलगिरी के दक्षिण में अन्नामलाई पहाड़ी स्थित है जिसका सर्वोच्च शिखर "अनैमुड़ी" है.
  • पूर्वी घाट पर्वत :- यह उत्तर में महानदी घाटी (ओड़िसा) से लेकर नीलगिरी कि पहाड़ी तक समुद्रतटीय मैदान के समान्तर फैला हुआ है. इसकी ऊंचाई पश्चिमी घाट से कम है. इसका सर्वोच्च शिखर "महेंद्रगिरी" है. यह पर्वत खोंड़ालाइट, चार्कोलाइट और नीस चट्टानों से बना है. यह पर्वत कई भागों में बंटा है जिसमे शेवराय, जावदी, कोल्लामलाई पहाड़ी प्रमुख है. 
  • अरावली पर्वत :- यह विश्व का प्राचीनतम अवशिष्ट पर्वत है, जो गुजरात से दिल्ली तक लगभग ८५० कि.मी. में विस्तृत है. इसका सर्वोच्च शिखर " गुरु शिखर (१७२२मी.)" है. जैन धार्मिक स्थल "दिलवाडा का मंदिर" माउन्ट आबू इसी में स्थित है. इसे दिल्ली के निकट "दिल्ली कि पहाड़ियों" के नाम से जाना जाता है.
  • विंध्यांचल पर्वत :- परतदार चट्टानों से निर्मित इस पर्वत के अधिकांश भाग में लाल पत्थर कि अधिकता है. गुजरात, मध्य प्रदेश और झारखण्ड में यह विंध्यांचल, भारनेर, कैमूर और पारसनाथ कि पहाड़ियों के रूप में स्थित है.
  • सतपुड़ा पर्वत :- यह एक ब्लाक पर्वत है जो उत्तर में नर्मदा नदी और दक्षिण में ताप्ती नदी के बीच काली मिट्टी के प्रदेश में स्थित है. यह गुजरात से प.बंगाल तक महादेव, मैकाल, छोटा नागपुर पठार और राजमहल कि पहाड़ियों के रूप विस्तृत है. इसकी सर्वोच्च छोटी पचमढ़ी स्थित धूपगढ़ है.
प्रायद्वीपीय भारत के प्रमुख पठार
  • दक्कन का पठार :- गुजरात, महाराष्ट्र, म.प्र. और कर्णाटक  के बीच लगभग ५ लाख वर्ग कि.मी. में फैले इस पठार के अंतर्गत कर्णाटक का पठार, मालवा का पठार, तेलंगाना का पठार और तमिलनाडु का पठार शामिल है. कालीमिट्टी का यह क्षेत्र कृषि हेतु उपयुक्त है. बाबाबुदन कि पहाड़ी लौह अयस्क के लिए प्रसिध्द है.
  • छोटा नागपुर का पठार :- रिहंद नदी के पूर्व स्थित यह क्षेत्र भारत के खनिज संसाधन के लिए जाना जाता है. इसका विस्तार झारखण्ड, छत्तीसगढ़, प. बंगाल तक है.
  • मेघालय / शिलोंग का पठार :-यह पत्थर पूर्व में खासी, गारो, और जयंती पहाड़ियों के बीच स्थित है ;
D तटीय मैदान एवं द्वीप समूह :-  भारत में तटीय मैदानों का विस्तार पूर्वी एवं पश्चिमी घाट में है.
  • पश्चिम तटीय मैदान :- उत्तर में कच्छ से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक विस्तृत इस तटीय मैदान के अंतर्गत कच्छ प्रायद्वीप, काठियावाड़ प्रायद्वीप, कोंकण तट (गोवा-महाराष्ट्र), कन्नड़ तट (कर्नाटक) और मालाबार तट (केरल) शामिल है. प्रसिध्द वेम्बनाद झील (केरल) इसी में स्थित है. यह मैदान नारियल, रबड़, चाय, और मसाले के उत्पादन के लिए प्रसिध्द है.
  • पूर्वी तटीय मैदान:- यह मैदान उत्तर में गंगा के मुहाने से कुमारी अंतरीप तक फैला है. इसके उत्तरी भाग को उत्तरी सरकार और दक्षिणी भाग को कोरोमंडल तट कहते है. यह मैदान पश्चिमी तट से अधिक चौड़ा है. बालू के जमाव और मैदान के मध्य समुद्री जल के जमा होने से कई लैगूनों जैसे कोलेरू, चिल्का, का निर्माण हुआ है. 
द्वीप समूह :- भारत में द्वीपों की संख्या लगभग २४७ है जिनमे से लगभग २०४ बंगाल की खाड़ी में और शेष अरब सागर में स्थित है. अरब सागर में स्थित द्वीप प्रवाल भित्तियां है. मिनीकाय द्वीप, लक्ष्यद्वीप, कावारात्ति, अमिनदीव आदि अरब सागर के प्रमुख द्वीप है इसमें से मिनीकाय द्वीप सबसे बड़ा है. अंदमान एवं निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी का महत्वपूर्ण द्वीप है. जिसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है. भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु "पिग्मेलियन पॉइंट (इंदिरा पॉइंट)" ग्रेट निकोबार में स्थित है. अंदमान द्वीप की सबसे ऊँची चोटी "सैडल पीक" है. १० डिग्री चैनल छोटा अंदमान और कर निकोबार के बीच स्थित है.


द्वारा:- विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर (म.प्र)

Friday

सम-सामयिकी नवम्बर-2010

राष्ट्रीय घटनाएँ 
* लोक प्रतिनिधित्व कानून में संशोधन :- नए कानून के तहत विदेशो में रह रहे अनिवासी भारतीय जिन्होंने विदेशी नागरिकता नहीं ली है वे अब भारत में अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर मतदान प्रक्रिया में शामिल हो सकते है.
* ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा प्रदान करने वाला भारत का प्रथम राज्य गुजरात बन गया है जिसने स्थानीय निकायों के चुनाव में पहली बार ऑनलाइन मतदान की व्यवस्था की है.
* कश्मीर के विवादस्पद मामले में विभिन्न पक्षों से बातचीत के लिए केंद्र सरकार ने दिलीप पड़गाँवकर (पत्रकार), एम्.एम्.अंसारी (सूचना आयुक्त) और प्रो.राधाकुमार (शिक्षाविद) को अपना वार्ताकार नियुक्त किया है  जो सम्बंधित विषयों पर  स्थानीय लोगों, प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे.
* अनुबंधों में उल्लंघन के मामले में आई.पी.एल -४ सीजन से किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स  टीमों को हटा दिया गया है. नयी टीम के रूप में कोच्ची को शामिल किया गया है.
* भारत में 1931 के पश्चात जाति आधारित जनगणना जून-सितम्बर २०११ से होगी जिसकी मंजूरी मंत्रिस्तरीय समिति ने कर दी है.
* वी.के.शुंगलू समिति का गठन कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान हुई वित्तीय अनियमितताओं, प्रबंधन की कमी और भ्रष्टाचार से सम्बंधित विभिन्न मामलों में अपनी सिफारिश देगी.
* मध्य प्रदेश भारत का प्रथम राज्य बना जिसने लोक सेवा गारंटी अधिनियम पारित किया इस कानून के तहत नागरिक सुविधायों को एक निश्चित समय में पूर्ण करना अनिवार्य है अन्यथा सम्बंधित अधिकारी/ कर्मचारी को दण्डित किया जायेगा.

अन्तराष्ट्रीय घटनाएँ
* रक्षा सौदों में कथित भ्रष्टाचार के चलते श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख सरथ फोंसेका को ३० माह का कारावास की सजा दी गयी.
* अंसार परवेज (पाकिस्तान) अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी (मुख्यालय- वियना, ऑस्ट्रिया) के सत्र २०१०-११ के लिए नए अध्यक्ष होंगे.
* संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा ने भारत को २ वर्ष के लिए सुरक्षा परिषद् का अस्थायी सदस्य बनाया गया है. उसका कार्यकाल १ जनवरी २०११ से ३१ दिसम्बर २०१२ तक रहेगा.
* चिली के सन जोसे कोयला खदान में फसें ३३ कर्मचारियों को एक विशेष रहत अभियान के द्वारा ६९ दिनों के बाद सकुशल बहार निकला गया.
* चन्द्रमा के अध्ययन के लिए चीन ने मानव रहित अंतरिक्ष यान च्आंग-२ का सफलता पूर्वक प्रक्षेपण किया.
* नेपाल में संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपना शांति मिशन की अवधि जनवरी २०११ तक बाधा दी गई.
* दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में मिनी भारतीय प्रवासी दिवस मनाया गया. इसके पूर्व प्रतिवर्ष भारत में ९ जनवरी को मनाया जाता है जिसमे अप्रवासी भारतियों को सम्मानित किया जाता है.


पुरस्कार  
नोबल पुरुस्कार २०१० :-  प्रसिध्द वैज्ञानिक एल्फ्रेड नोबल की पुण्यतिथि में 6 विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिक को यह पुरुस्कार प्रतिवर्ष दिए जाते है.
  • चिकित्सा के क्षेत्र में :- टेस्ट ट्यूब बेबी पध्दति के जनक राबर्ट एडवर्ड को प्रदान किया गया.
  • भौतिकी के क्षेत्र में :- रुसी मूल के वैज्ञानिक आंद्रे जेम और कांस्टेंटनिन नोवोसेलोव को कार्बन के अति पतले द्विविमीय पदार्थ- ग्रेफेन के विकास के लिए दिया गया.   
  • रसायन के क्षेत्र में :- रिचर्ड हैक (अमेरिका), ईची. नेगिशी (जापान) और अकीरा सुजुकी (जापान) को संयुक्त रूप से केंसर के निदान में सहायक तत्त्व के कृत्रिम रूप से निर्माण और उसके विकास करने के लिए दिया गया.
  • अर्थशास्त्र के क्षेत्र में :- पीटर डायमंड (अमेरिका), डेल मार्टसन (अमेरिका) और क्रिस्टोफ़र पिस्सारैड्स (ब्रिटेन) को संयुक्त रूप से बेरोजगारी पर आर्थिक सिध्दांत देने के लिए प्रदान किया गया.  
  • साहित्य के क्षेत्र में :- मारियो वर्गास लओसा (पेरू) को उनके उनके स्पेनिस साहित्य के रचनात्मक लेखन के लिए दिया गया.
  • शांति के क्षेत्र में :-  चीन में मानवाधिकार समर्थक नेता लिऊ शिआओबो को वर्ष २०१० का पुरुस्कार दिया गया जिसके विरोध में चीन ने पुरुस्कार दिए जाने पर आपत्ति व्यक्त की है. 
* महात्मा गाँधी शांति पुरुस्कार २०१० :- प्रीमियर जान ब्राम्ब्री को वर्ष २००९ में विश्व धर्म संसद आयोजित करने में विशिष्ट भूमिका के लिए प्रदान किया गया.
* इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरुस्कार :- वर्ष २००९ के लिए यह पुरुस्कार संगीतकार ए.आर.रहमान और छत्तीसगढ़ स्थित रामकृष्ण मिशन को दिया गया.
* व्यास पुरुस्कार २०१० :- के.के.बिडला फाउंड़ेसन द्वारा दिया जाने वाला यह पुरुस्कार वर्ष २००९ के लिए उपन्यासकार "अमरकांत" को उनकी रचना " इन्ही हथियारों से " के लिए प्रदान किया गया.
* दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार २०१० :- भारत सरकार द्वारा वर्ष १९६९ से प्रारंभ इस पुरुस्कार के तहत १० लाख नगद और स्वर्ण कमल दिया जाता है वर्ष २००९ के लिए यह पुरुस्कार फिल्म निर्माता डी.रामनायडू को दिया गया.
* मान बुकर पुरस्कार २०१० :- ब्रिटिश लेखक हावर्ड जैकबसन को उनकी रचना "फिन्कलर क्वेश्चन " के लिए वर्ष २०१० का मान बुकर पुरस्कार दिया गया. इसके तहत उन्हें ५० हज़ार पौंड दिए गए.
* अन्तराष्ट्रीय बिजनेस लीडर पुरस्कार २०१० यु.बी.समूह के प्रसिध्द उद्योगपति विजय माल्या को लन्दन में प्रदान किया गया.
* इंडिया साइंस पुरुस्कार २०१० प्रसिध्द सांख्यिकी  विशेषज्ञ सी.राधाकृष्णन को प्रदान किया गया. इसके अंतर्गत उन्हें २५ हजार रुपये नगद दिए जायेंगे.

खेल सम-सामयिकी 
* कल्पना देवी जुडो विश्व कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी. उन्होंने जुडो विश्व कप में कास्य पदक जीता.
* राजीव गाँधी खेल रत्न पुरुस्कार से सम्मानित एम्.सी.मेरिकोम ने विश्व मुक्केबाजी स्पर्धा में पांचवी बार स्वर्ण पदक जीता.

* आई.सी.सी.पुरुस्कार २०१० :-
सचिन तेंदुलकर
  • बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर :- सचिन तेंदुलकर 
  • बेस्ट टेस्ट क्रिकेट टीम ऑफ द ईयर :- इंडिया (भारत)
  • बेस्ट वनडे क्रिकेट टीम ऑफ द ईयर :- ऑस्ट्रेलिया
  • वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर :- डी.डीबिलियर्स (दक्षिण आफ्रिका)
  • बेस्ट टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर :- वीरेंद्र सहवाग (भारत)

प्रमुख व्यक्तित्व
ए.एन.तिवारी :- नए मुख्य सुचना आयुक्त बनाये गए. वे इस पद में दिसंबर २०१० तक रहेंगे.
पी.एल.पुनिया :- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नए अध्यक्ष बनाये गए.
राजीव कुमार :- फिक्की के नए महानिदेशक बनाये गए.
के.विजय कुमार :-  सी.आर.पी.एफ. के नए महानिदेशक बनाये गए.




द्वारा :- विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर (म.प्र)